Satya Report: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्त वर्ष 202526 में क्लेम सेटलमेंट का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस दौरान कुल 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए गए, जो पिछले साल के 6.01 करोड़ से काफी ज्यादा हैं.
इनमें से 5.51 करोड़ क्लेम एडवांस या आंशिक निकासी के रहे, जिससे साफ है कि अब लोग जरूरत के समय अपने PF पैसे आसानी से निकाल पा रहे हैं.

खास बात ये है कि 71% से ज्यादा एडवांस क्लेम सिर्फ 3 दिन में ऑटो मोड से प्रोसेस हुए, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर कम लगाने पड़े. EPFO ने प्रक्रियाओं को आसान बनाते हुए कई नई सुविधाएं भी दी हैं.
लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
- 6.68 करोड़ लोगों ने बिना चेक अपलोड किए क्लेम किया
- 1.59 करोड़ सदस्यों ने बिना नियोक्ता की मंजूरी बैंक अकाउंट लिंक किया
- 70.55 लाख ट्रांसफर क्लेम ऑटो मोड में निपटाए गए
- 29.34 लाख लोगों ने खुद ही अपनी प्रोफाइल अपडेट की
- अप्रैल 2026 में ही 61 लाख से ज्यादा क्लेम सेटल हो चुके हैं, जिनमें करीब 99% क्लेम 20 दिन के अंदर निपटा दिए गए.
- वहीं, EPFO जल्द ही EPRAAPTI पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है.
ऐसे एक्टिव होंगे पुराने खाते
यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म होगा, जिसकी मदद से लोग अपने पुराने और निष्क्रिय PF खातों को आसानी से खोज, लिंक और एक्टिवेट कर सकेंगे. आधार के जरिए लॉगिन कर सदस्य अपने पुराने खातों को UAN से जोड़ पाएंगे. शुरुआत में यह पोर्टल मेंबर आईडी के आधार पर काम करेगा, लेकिन आगे चलकर उन लोगों को भी जोड़ा जाएगा जिन्हें अपना पुराना अकाउंट नंबर याद नहीं है. इसके अलावा ईपीएफओ समयसमय पर अलगअलग अभियान चलाकर भी लोगों को जागरुक करता रहता है. ताकि उनके साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो. वहीं अब ईपीएफओ का पोर्टल भी पहले से ज्यादा आसान कर दिया गया है ताकि लोगों को क्लेम जल्द से जल्द सेटल हो सके. वहीं पैसे निकासी की सुविघा बढ़ाने के लिए अब ईपीएफओ एटीएम का भी सहारा लेने वाला है. जिसके बाद ईपीएफओ से पैसा निकालने के लिए दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे



