India

Etawah Yamuna Rive Accident: नहाने गए 3 किशोर डूबे, एक की मौत, एक लापता, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Etawah Yamuna Rive Accident: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फकीरे की मड़ैया गांव के पास नदी में नहाने उतरे तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई, एक को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीसरे की तलाश अभी भी जारी है।

Etawah Yamuna Rive Accident: नहाने गए 3 किशोर डूबे, एक की मौत, एक लापता, SDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

जानवरों को पानी पिलाने गए थे तीनों बच्चे

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय मयंक उर्फ मिथुन, 13 वर्षीय निखिल और 12 वर्षीय सूरज गांव से जानवरों को चराने और पानी पिलाने के लिए यमुना नदी के किनारे पहुंचे थे। इसी दौरान तीनों नदी में नहाने लगे। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक किशोर गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख बाकी दोनों उसे बचाने के लिए आगे बढ़े, लेकिन वे भी तेज बहाव और गहराई की चपेट में आ गए।

एक की मौत, एक को बचाया गया

शोर सुनकर आसपास के लोगों ने बचाव की कोशिश की। इनमें से एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की डूबने से मौत हो गई। तीसरा किशोर अब भी लापता है।

ये भी पढ़ें:

SDRF और गोताखोरों की टीम कर रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। गोताखोर लगातार यमुना नदी में लापता किशोर की तलाश कर रहे हैं। यह हादसा यमुना पुल के पास हुआ, जहां बचाव अभियान जारी है। पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक लापता किशोर का पता नहीं चल जाता। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।  

ये भी पढ़ें:  

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply