HealthIndia

ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है, कॉफी लवर्स भी नहीं जानते होंगे..?

ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है, कॉफी लवर्स भी नहीं जानते होंगे..?

हममें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दिन की शुरुआत ब्लैक कॉफी के साथ होती होगी। वहीं कुछ लोग इसे वेट लॉस के लिए बेहतरीन ड्रिंक मानते हैं और दिन में 3-4 कप ब्लैक कॉफी पी जाते हैं। कुछ लोग ऑफिस में नींद भगाने और सुस्ती दूर करने के लिए इसे ‘गो-टू ड्रिंक’ मानते हैं। लेकिन हममें से किसी को भी कॉफी पीने का सही समय नहीं मालूम होगा। क्या आप जानते हैं ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है। अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि ब्लैक कॉफी पीने का सही समय क्या है। चलिए जानते हैं।

ब्लैक कॉफी पीने का सही समय

अक्सर लोग सुबह आंख खुलते ही ब्लैक कॉफी पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन मेडिकल साइंस के मुताबिक, यह सबसे गलत समय है। जब हम सुबह उठते हैं, तो हमारे शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बहुत ज्यादा होता है। इसे ‘स्ट्रेस हार्मोन’ भी कहा जाता है, जो हमें नेचुरली जगाने और अलर्ट रखने का काम करता है। ऐसे में जब आप इस समय कॉफी पीते हैं, तो कैफीन कॉर्टिसोल का नेचुरल प्रोडक्शन धीमा हो जाता है। नतीजा यह होता है कि शरीर कॉफी पर निर्भर होने लगता है, और धीरे-धीरे सुबह के समय आपकी नेचुरल एनर्जी खत्म होने लगती है। साथ ही खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या हो सकती है। ऐसे में सुबह खाली पेट कॉफी नहीं पीना चाहिए।

ब्लैक कॉफी पीने का सबसे बेस्ट और साइंटिफिक समय सुबह उठने के 2 से 3 घंटे बाद यानी सुबह 9:30 से 11:30 बजे के बीच का है। इस समय शरीर में कॉर्टिसोल का लेवल नीचे गिरने लगता है और आपको हल्की सुस्ती महसूस होने लगती है। ऐसे में कैफीन एनर्जी लेवल को बूस्ट करने में मदद कर सकता है, जिससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के दिनभर एक्टिव रह सकते हैं। इसके अलावा दोपहर के खाने के बाद अक्सर सुस्ती छाने लगती है। इस दौरान कॉर्टिसोल लेवल दोबारा गिरता है। दोपहर में एक कप ब्लैक कॉफी आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकती है। वहीं अगर आप जिम जाते हैं, तो वर्कआउट से 30 मिनट पहले ब्लैक कॉफी पिएं। यह एक बेहतरीन प्री-वर्कआउट ड्रिंक है जो मेटाबॉलिज्म को तेज करती है और फैट बर्न करने में मदद करती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply