
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, सिटिंग जॉब और अनहेल्दी खान-पान के कारण लोगों में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन चुका है। सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब चर्बी पेट, जांघों और कमर के आसपास जमा होने लगती है। इस जिद्दी फैट को कम करना काफी मुश्किल होता है। इस फैट को कम करने के लिए लोग घंटों जिम में पसीना बहाते हैं लेकिन फिर भी मन चाहा रिजल्ट देखने को नहीं मिलता। लेकिन कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप पेट, जांघ और कमर की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो आपकी रसोई में ही इसका एक बेहद आसान उपाय मौजूद है। जीरा, धनिया और सौंफ की हर्बल टी पीकर आप पेट, जांघ और कमर की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं।
जीरा, धनिया, सौंफ की चाय के फायदे
जीरा हमारे मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं। यह कैलोरी को तेजी से बर्न करने और पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। वहीं धनिया के बीज वाटर रिटेंशन को कम करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालते हैं, जिससे जांघों और कमर का साइज कम होने लगता है। सौंफ एक नेचुरल भूख नियंत्रकमाना जाता है। इसे पीने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं। साथ ही, यह पेट को ठंडा रखती है और ब्लोटिंग को दूर करती है।
हर्बल टी बनाने का तरीका
इस हर्बल टी को बनाने के लिए आपको चाहिए आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच साबुत धनिया, आधा चम्मच सौंफ, एक बड़ा गिलास पानी। इसे बनाने के लिए रात को एक गिलास पानी में जीरा, धनिया और सौंफ को भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को मसालों समेत एक पैन में डालें और तब तक उबालें, जब तक पानी आधा न रह जाए। अब इसे छान लें। हल्का गुनगुना होने पर घूंट-घूंट करके चाय की तरह पी लें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको कुछ ही दिनों में फर्क देखने को मिलेगा।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। )



