BiharCrimeIndiaTrending

ससुर-बहू के कथित अफेयर में उजड़ा परिवार! पत्नी की मौत के बाद बाप-बेटे फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस..

ससुर-बहू के कथित अफेयर में उजड़ा परिवार! पत्नी की मौत के बाद बाप-बेटे फंदे से लटके मिले, जांच में जुटी पुलिस..

बिहार के नालंदा जिले से ससुर-बहू के लव अफेयर में पूरे परिवार के बिखरने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पति ने पहले अपनी पत्नी को जहर देकर मार दिया, जबकि खुद भी जहर खा लिया। इसके बाद उसके पिता और भाई भी फंदे से लटके मिले। इस घटना में ससुर और बहू की मौत हो गई, जबकि दोनों भाई का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना चंडी थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान विशुनपुर निवासी 62 वर्षीय दिलचंद्र तांती और 30 वर्षीय बहू गौरी देवी के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दिलचंद्र का अपनी बहू गौरी से अफेयर चल रहा था।

जब यह बात गौरी के पति पुरुषोत्तम कुमार को पता चली, तो उसका अपने पिता दिलचंद्र से झगड़ा हो गया। इसके बाद गुस्से में पुरुषोत्तम ने अपनी बीवी गौरी को जहर खिला दिया और फिर खुद भी खा लिया।

बेटे-बहू के जहर खाने के बाद पिता फंदे से लटके

बेटे और बहू को इस हालत में देखने के बाद पिता (ससुर) दिलचंद्र ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दिलचंद्र का दूसरा बेटा रंजीत कुमार भी उनके साथ फंदे पर लटका मिला।

परिवार के बाकी सदस्य खेत में काम कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार दोपहर को हुई। उस समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। बच्चों ने दौड़कर परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से चारों लोगों को चंडी रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने ससुर और बहू को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों भाइयों पुरुषोत्तम एवं रंजीत को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

चंडी थानाध्यक्ष ने इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ससुर और बहू की मौत हुई है, जबकि इलाजरत दोनों भाइयों की हालत चिंताजनक है।

पूछताछ में ससुर और बहू के अफेयर की बात आई सामने

हिलसा डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने भी घटना का जायजा लिया और ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर उन्होंने कहा कि यह पूरी घटना ससुर और बहू के अवैध संबंध से जुड़ी है। इसी बात को लेकर बेटे का अपने पिता से विवाद हुआ था।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। अन्य एंगल को भी खंगाला जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई। सभी लोग इससे हैरान हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply