बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी करीना कपूर खान और सैफ अली खान जल्द ही करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ के सीजन 9 में नजर आने वाली है। शो के चौथे एपिसोड में दोनों साथ बैठकर मस्ती और बातचीत करते दिखाई देंगे। यह एपिसोड 4 नवंबर को प्रसारित होगा। सोमवार को इस एपिसोड का ट्रेलर जारी किया गया। इसमें करीना और सैफ अपने चिरपरिचित अंदाज में मस्ती करते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस को इस खास एपिसोड का इंतजार है।




