CrimeIndiaMadhya PradeshTrending

​​​​बेखौफ होकर रिश्वत ले रही थी महिला पटवारी, 7 हजार की रकम लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा..?

बेखौफ होकर रिश्वत ले रही थी महिला पटवारी, 7 हजार की रकम लेते ही लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

भूमि नामांतरण के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने जीरापुर में कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी सीमा दांगी को रंगे हाथ पकड़ा है।

राजगढ़। भूमि नामांतरण के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में लोकायुक्त पुलिस ने जीरापुर में कार्रवाई करते हुए महिला पटवारी सीमा दांगी को रंगे हाथ पकड़ा है। ट्रैप की यह कार्रवाई 20 अगस्त को सिरपोई कॉलोनी स्थित पटवारी के निजी कार्यालय में की गई।

लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक, ग्राम श्यामपुरा निवासी राम प्रसाद दांगी ने खसरा नंबर 407/1 की जमीन के नामांतरण के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के एवज में पटवारी सीमा दांगी ने 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने उसका सत्यापन कराया और फिर ट्रैप की योजना बनाई।

कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम सह-आरोपी जमाना प्रसाद उर्फ बबलू, पिता श्यामलाल वर्मा, उम्र 38 वर्ष, निवासी जीरापुर के माध्यम से ली गई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने दोनों को पकड़ लिया।मामले में लोकायुक्त पुलिस ने पटवारी सीमा दांगी और जमाना प्रसाद उर्फ बबलू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल सुनील कुमार पाटीदार के निर्देशन और उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। ट्रैप टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी, जी.एस. मर्सकोले, प्रधान आरक्षक मुकेश पटेल समेत आरक्षक मनमोहन साहू, रवि शर्मा, प्रसेनजीत, हेमेन्द्र पाल, हिम्मत सिंह और रक्षा परमार शामिल रहे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply