FIFA World Cup 2026: बुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. इस सप्ताह से क्वार्टरफाइनल मुकाबले शुरू होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले फुटबॉल फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. टूर्नामेंट के सबसे बड़े नॉकआउट मुकाबलों में से एक के टिकट अब पहले के मुकाबले काफी सस्ते हो गए हैं.

सेकेंडरी टिकट प्लेटफॉर्म TickPick के मुताबिक, शुक्रवार को होने वाले स्पेन और बेल्जियम के क्वार्टरफाइनल मुकाबले के सबसे सस्ते टिकट की कीमत में बड़ी गिरावट आई है. पहले इस मैच का टिकट करीब 2,950 डॉलर तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसकी शुरुआती कीमत घटकर लगभग 1,200 डॉलर रह गई है. यानी टिकट की कीमत में लगभग 60 प्रतिशत तक की कमी देखने को मिली है.
इसलिए गिरे टिकट के दाम
इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका का टूर्नामेंट से बाहर होना माना जा रहा है. यह फीफा वर्ल्ड कप 2026 का कोहोस्ट देश है. अमेरिका को प्रीक्वार्टरफाइनल में बेल्जियम ने 41 से हराकर बाहर कर दिया. अगर अमेरिका क्वार्टरफाइनल तक पहुंच जाता, तो घरेलू दर्शकों की भारी मांग के कारण टिकटों की कीमतें और भी ज्यादा बढ़ सकती थीं.
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का असर
टिकटों की कीमत कम होने की दूसरी बड़ी वजह पुर्तगाल का बाहर होना है. स्पेन ने पुर्तगाल को 10 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया. इस हार के साथ ही दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का फीफा वर्ल्ड कप करियर भी समाप्त हो गया. रोनाल्डो दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, इसलिए उनके बाहर होने से भी टिकटों की मांग पर बड़ा असर पड़ा है. मैच के बाद निराश रोनाल्डो ने पुष्टि की कि यह उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप था.
इस मैच का टिकट सबसे सस्ता
कई विशेषज्ञों का मानना था कि अगर क्वार्टरफाइनल में अमेरिका और पुर्तगाल आमनेसामने आते, तो यह टूर्नामेंट का सबसे चर्चित मुकाबला बन सकता था. एक तरफ मेजबान देश और दूसरी तरफ रोनाल्डो जैसे सुपरस्टार की मौजूदगी टिकटों की कीमतों को रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा सकती थी. वहीं, दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबलों की बात करें तो फ्रांस और मोरक्को के बीच होने वाला मैच इस समय सबसे सस्ता माना जा रहा है. TickPick के अनुसार, इस मुकाबले के टिकट लगभग 989 डॉलर से उपलब्ध हैं.
अब इन टीमों में होगा मुकाबला
क्वार्टरफाइनल की शुरुआत शुक्रवार को फ्रांस बनाम मोरक्को मुकाबले से होगी. इसके बाद स्पेन और बेल्जियम की टक्कर होगी. रविवार को नॉर्वे और इंग्लैंड के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्विट्जरलैंड से होगा. क्वार्टरफाइनल के सभी चार मुकाबले अलगअलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे. इन मैचों के विजेता अगले सप्ताह होने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगे। अब पूरी दुनिया की नजर इन रोमांचक मुकाबलों पर टिकी हुई है.



