
मेरठ। चौक बाजार स्थित मकबरा अब्बू निवासी मंतशा ने शनिवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 17 जून को अपने मायके ग्राम चिडावत गुलावठी जाने के लिए दोपहर करीब ढाई बजे सोहराब गेट डिपो की बस में सवार हुई थी। उनके पास एक सूटकेस था, जिसमें कपड़ों के साथ सोने और चांदी के आभूषण रखे हुए थे। महिला के अनुसार गुलावठी पहुंचने पर जब उन्होंने अपना सूटकेस जांचा तो उसमें रखे सभी जेवर गायब मिले। गुलावठी पुलिस ने पीड़िता को मेरठ में शिकायत करने के लिए कहा था। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा।



