IndiaUttar Pradesh

पहले करंट लगा… फिर खुले नाले में गिरकर इंजीनियर आर्यन की मौत… नोएडा हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV

Noida Engineer Death: नोएडा के सेक्टर58 में 27 वर्षीय इंजीनियर आर्यन की मौत से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भारी बारिश के बीच आर्यन सड़क पर भरे पानी से बचते हुए फैक्ट्री की ओर जा रहा है. इसी दौरान वह अचानक खुले नाले में गिर जाता है. उसे बचाने के लिए दो लोग दौड़ते हैं, लेकिन पानी में करंट होने की वजह से वह भी पीछे हटने को मजबूर हो जाते हैं. यह वीडियो हादसे की भयानक तस्वीर सामने लाता है और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करता है.

पहले करंट लगा… फिर खुले नाले में गिरकर इंजीनियर आर्यन की मौत… नोएडा हादसे का दिल दहला देने वाला CCTV

गुरुवार सुबह सेक्टर58 स्थित एक इनवर्टर फैक्ट्री में काम करने वाला 27 वर्षीय आर्यन ऑटो से उतरकर पैदल फैक्ट्री जा रहा था. लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव था. पुलिस के अनुसार, पास के बिजली के खंभे में करंट उतर आया था. करंट लगने के बाद आर्यन संतुलन खो बैठा और खुले नाले में गिर गया. बिजली की सप्लाई बंद होने के बाद ही उसके साथियों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

सेक्टर22 में किराए पर रखता था आर्यन

आर्यन मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और नोएडा के सेक्टर22 में किराये पर रहता था. उसने बीटेक की पढ़ाई की थी और निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत था. परिवार के मुताबिक, उसके पिता का पहले ही कैंसर से निधन हो चुका है और घर में उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं. हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.

लोगों ने लगाए ये आरोप

इस घटना के बाद नोएडा अथॉरिटी और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है बिजली विभाग और नोएडा अथॉरिटी मानसून आने से पहले ही नालों की सफाई ,खुले गड्ढे और नालों को ढकने के तमाम दावे करती है, लेकिन उसके बावजूद ना तो खुले नालों को ढका गया और ना ही उनकी सफाई की गई. साथ ही खतरनाक खुले तारों वाले खंभों को भी ठीक नहीं किया गया, जिसकी वजह से इंजीनियर आर्यन की मौत हो गई.

हादसे के बाद नोएडा अथॉरिटी ने सेक्टर58 में खुले नालों पर स्लैब लगाने का काम शुरू कर दिया है. हालांकि स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या प्रशासन हर बार किसी की जान जाने के बाद ही जागेगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply