CricketIndiaTrending

SRH की पहले शर्मनाक हार, फिर कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना; IPL 2026 में पेनल्टी झेलने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट

आईपीएल 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। गुजरात ने हैदराबाद को इस मैच में 82 रनों से हराया। आईपीएल में रनों के लिहाज से गुजरात की यह सबसे बड़ी जीत और भी थी। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद को डबल झटका तब लगा जब टीम के कप्तान पैट कमिंस पर मैच के बाद जुर्माना लगाया गया। इस सीजन कुल 8वीं बार ऐसा हुआ है और सातवें कप्तान हैं कमिंस जिनके ऊपर यह जुर्माना लगा।

SRH की पहले शर्मनाक हार, फिर कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना; IPL 2026 में पेनल्टी झेलने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट
SRH की पहले शर्मनाक हार, फिर कप्तान पैट कमिंस पर लगा जुर्माना; IPL 2026 में पेनल्टी झेलने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में में पैट कमिंस को स्लो ओवर रेट का दोषी पाया गया। आईपीएल द्वारा आधिकारिक बयान जारी करते हुए उनके इस आरोप को सिद्ध किया गया और 12 लाख रुपये के जुर्माने कि पुष्टि हुई। इसमें कहा गया,”यह उनकी टीम का पहला आरोप है इस सीजन में तो आईपीएल आचार संहिता के आर्टिकल 2.22 के तहत उन पर न्यूनतम ओवर रेट की पेनल्टी लगाई गई और 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा।”

IPL 2026 में स्लो ओवर रेट की सजा झेलने वाले कप्तान

कप्तान टीम अपराध जुर्माना मैच
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स पहला अपराध ₹12 लाख बनाम GT
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स दूसरा अपराध ₹24 लाख बनाम CSK
शुभमन गिल गुजरात टाइटन्स पहला अपराध ₹12 लाख बनाम DC
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई सुपर किंग्स पहला अपराध ₹12 लाख बनाम DC
हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस पहला अपराध ₹12 लाख बनाम RCB
अजिंक्य रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स पहला अपराध ₹12 लाख बनाम CSK
अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स पहला अपराध ₹12 लाख बनाम PBKS
पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद पहला अपराध ₹12 लाख बनाम GT

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली करारी शिकस्त

इस मैच की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी और टीम 86 रन पर सिमट गई। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम ने अपना आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर बनाया। इस हार के बाद टीम है और अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए और जगह पक्की करने के लिए उसे बचे हुए दोनों मैच जीतने होंगे। हैदराबाद अब 18 मई को सीएसके और 22 मई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी लीग मैच खेलेगी।

IPL 2026 Playoffs Analysis: किस टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की कितनी प्रतिशत संभावना?

आईपीएल 2026 के 56 मैच हो चुके हैं और अब सिर्फ 14 लीग मैच ही बाकी हैं। ऐसे में गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के टिकट के बेहद करीब नजर आ रही है। अभी तक हालांकि, किसी भी टीम की जगह टॉप 4 में पक्की नहीं हुई है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply