Haryana

पहले पत्नी को गोली मारी, फिर बेटे को… गुरुग्राम में क्यों हैवान बना सिक्योरिटी ऑफिसर? डबल मर्डर की Inside Story

Gurugram double murder: हरियाणा के गुरुग्राम से हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिक्योरिटी ऑफिसर ने पत्नी और बेटे को गोली मार दी. गोली लगने के बाद दोनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि सिक्योरिटी ऑफिसर ने पारिवारिक विवाद के चलते इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक मांबेटे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

पहले पत्नी को गोली मारी, फिर बेटे को… गुरुग्राम में क्यों हैवान बना सिक्योरिटी ऑफिसर? डबल मर्डर की Inside Story
पहले पत्नी को गोली मारी, फिर बेटे को… गुरुग्राम में क्यों हैवान बना सिक्योरिटी ऑफिसर? डबल मर्डर की Inside Story

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के सेक्टर5 स्थित अशोक विहार फेज3 इलाके में रहने वाले 52 वर्षीय शख्स घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी. आरोपी शख्स ने पारिवारिक विवाद के चलते पत्नीबेटे की गोली मार कर हत्या की. आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी और बेटे को गोली मारी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

पत्नीबेटे को मारी गोली

पुलिस का मानना है कि आरोपी मानसिक तनाव से जूझ रहा था और परिवारिक कलेश की वजह से इस घटना को अंजाम दिया है. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और घटना से जुड़े मामले में पूछताछ की जा रही है. पत्नी और बेटे की हत्या के बाद आरोपी दोनों की लाशों के पास बैठा रहा. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान आश रानी और प्रशांत कुमार के रूप में की गई है. गोली लगे के बाद दोनों को सेक्टर10ए स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों की हत्या रविवार रात साढ़े 12 से 1 बजे के करीब की गई. हत्या क्यों की गई इसका पता लगाया जा रहा है.

पहले पत्नी फिर बेटे को मारी गोली

पतिपत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. जब आरोपी ने पति और बेटे को गोली मारी तब भी दोनों के बीच विवाद हुआ था.
दोनों के बीच तीखी बहस हो रही थी जिससे बगल के कमरे में सो रहा बेटा प्रशांत जाग गया. उसने पिता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वो उससे भी उलझ गया. गुस्से में उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल उठाकर फायरिंग कर दी, आरोपी ने पहले पत्नी आशा फिर बेटे प्रशांत को गोली मार दी. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर किन हालातों में उसने इतना जघन्य अपराध कर डाला.

शव के पास बैठा रहा आरोपी

एक ही परिवार के दो लोगों की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोगों ने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस तो घटना स्थल पर मांबेटे मृत अवस्थआ में पड़े थे, जबकि आरोपी शव के बैठा हुआ था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply