
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक युवक चोरी छिपे महिलाओं के बाथरूम में नहाने का वीडियो बनाता था. एक दिन किशोरी ने देख लिया, जिसके बाद पुलिस को शिकायत की गई है.
Maharashtra Crime: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक चोरी छिपे महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना 8 जून की बताई जा रही है. जहां देर रात सारंग गांव के एक बंगले में घटित हुई.
बताया जा रहा है कि पूरा मामला तब सामने आया जब घर में मौजूद 16 साल की लड़की ने आरोपी की संदिग्ध हरकत देखी. इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.
पुलिस ने मामला किया दर्ज
बताया जा रहा है कि पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसी इलाके का रहने वाला है. आरोप है कि उसने बाथरूम की खिड़की के पास अपना मोबाइल फोन लगाने के लिए एक डंडे का इस्तेमाल करता था और उस लड़की की मां और मौसी का चुपके से वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने क्या कहा?
शिकायतकर्ता के नाबालिग होने की वजह से आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं भी लगाई गई है. इस पूरे मामले पर पुलिस का बयान सामने आया है. जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मामले सी विस्तृत जांच चल रही है. आरोपी का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. हालांकि उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.



