भारतीय SUV बाजार में एक और बड़ा मुकाबला शुरू होने वाला है. किआ इंडिया अपनी नई प्रीमियम SUV Sorento को 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV कंपनी की भारत में सबसे प्रीमियम पेट्रोलडीजल मॉडल होगी. खास बात यह है कि Sorento के जरिए किआ पहली बार भारत में हाइब्रिड SUV सेगमेंट में भी कदम रखने जा रही है.

SUV की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है, जिससे साफ है कि कंपनी इसे जल्द से जल्द ग्राहकों तक पहुंचाने की तैयारी में है. अगर Kia अपनी कीमत और फीचर्स का सही संतुलन बनाए रखती है, तो Sorento प्रीमियम SUV सेगमेंट में Fortuner समेत कई दिग्गज मॉडलों के लिए कड़ी चुनौती बन सकती है.
दमदार और प्रीमियम डिजाइन
Kia Sorento का लुक काफी अट्रैक्टिव और मजबूत बनाया गया है. इसमें नई डिजाइन वाली वर्टिकल LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, Tशेप DRLs, कंपनी की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल, मस्कुलर बंपर और ड्यूलटोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसके चौड़े व्हील आर्च इसे सड़क पर दमदार रोड प्रेजेंस देते हैं. अगर भारत में ग्लोबल मॉडल जैसे ही साइज के साथ लॉन्च होती है, तो इसकी लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी, ऊंचाई 1,700 मिमी और व्हीलबेस 2,815 मिमी होगा. इससे यह अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी SUVs में शामिल हो जाएगी.
लग्जरी इंटीरियर और 67 सीट का विकल्प
नई Sorento का केबिन प्रीमियम फील देने वाला होगा. इसमें 6सीटर और 7सीटर दोनों विकल्प मिलने की उम्मीद है. डैशबोर्ड पर 12.3इंच की दो बड़ी स्क्रीन, नया 4स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर दिया जाएगा. Kia Sorento में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. इनमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूलजोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, हेडअप डिस्प्ले और लेवल2 ADAS सेफ्टी सिस्टम शामिल हैं. इन फीचर्स की वजह से यह SUV लंबी यात्रा और रोजाना इस्तेमाल दोनों के लिए शानदार विकल्प बन सकती है.
परिवार के लिए भरपूर जगह
अगर आप बड़ी फैमिली के लिए SUV खरीदना चाहते हैं, तो Sorento आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है. तीनों सीटें इस्तेमाल करने पर इसमें 179 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा. वहीं, पीछे की सीटें फोल्ड करने पर यह जगह बढ़कर करीब 2,000 लीटर तक हो जाएगी. यानी लंबी फैमिली ट्रिप में सामान रखने की कोई परेशानी नहीं होगी.
हाइब्रिड और डीजल इंजन का विकल्प
किआ इस SUV को दो इंजन विकल्पों के साथ ला सकती है. पहला होगा 1.6लीटर टर्बोपेट्रोल हाइब्रिड इंजन, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 238 हॉर्सपावर और 380 Nm टॉर्क देगा. दूसरा विकल्प 2.2लीटर डीजल इंजन होगा, जो 202 हॉर्सपावर और 441 Nm टॉर्क पैदा करेगा. दोनों इंजन के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की संभावना है. विदेशों में यह SUV फ्रंटव्हील ड्राइव और ऑलव्हील ड्राइव दोनों विकल्पों में उपलब्ध है. भारत में कौनसा विकल्प आएगा, इसका खुलासा लॉन्च के समय होगा.



