CrimeIndiaTrending

गुरुग्राम में कर्नल के घर डकैती करने वाले बांग्लादेशी हिलाल गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार…

गुरुग्राम में कर्नल के घर डकैती करने वाले बांग्लादेशी हिलाल गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार…

हरियाणा के गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल के घर हुई डकैती का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से बांग्लादेश के रहने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार, 4 जून की सुबह आरोपित घर के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुसे थे। इसके बाद उन्होंने कर्नल की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया और सोने-चाँदी व हीरे के गहने, नकदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे।

जाँच के दौरान पुलिस को आरोपितों की लोकेशन मिली, जिसके बाद उन्हें बजघेड़ा अंडरपास के पास घेर लिया गया। पुलिस को देखकर चारों आरोपित भागने की कोशिश में अंडरपास में कूद गए। इस दौरान तीन आरोपितों के पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जबकि एक आरोपित का हाथ टूट गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हिलाल, मामो खान, मोहम्मद खैरुल उर्फ अरमान और मोहम्मद मामन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, इन पर दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती और चोरी के 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

शुरुआती जाँच में पता चला है कि आरोपित पहले रेकी करते थे, फिर बड़े मकानों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे और बाद में बांग्लादेश भाग जाते थे। पुलिस अब इनके अन्य मामलों की भी जाँच कर रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply