मोगरा यानी बेला का पौधा में कमाल की खुशबू आती है. इस फूल को अपनी भीनीभीनी सुगंध के लिए जाना जाता है. भारतीय घरों में पूजा के लिए इस फूल का यूज करते हैं तो वहीं कलियों की माला बनाई जाती है. फ्रेगरेंस की वजह से गजरे के लिए भी बेला का फूल काफी पसंद किया जाता है. मानसून में इस पौधे पर गुच्छे में फूल आते हैं.

बेला की तरह ही रजनीगंधा भी देखने में बेहद खूबसूरत और भीनी खुशबू वाला पौधा है. इसके फूल फनल के शेप में होते हैं जो रात में बहुत अच्छी सुगंध देते हैं. ये आपके घर में एक फ्रेशनेस फैला देगा. यही वजह है कि रजनीगंधा के फूलों का इस्तेमाल ज्यादातर बुके बनाने में किया जाता है या फिर सजावट और इत्र बनाने में इसका यूज होता है.
लैवेंडर के फूलों की भीनी खुशबू स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है. इसे औषधीय गुणों से भी भरपूर माना जाता है. इसे वास्तु के हिसाब से भी बहुत अच्छा माना जाता है. आप लैवेंडर प्लांट को बालकनी या खिड़की के पास गमले में उगा सकते हैं. कम पानी में भी ये पौधा आसानी से ग्रो हो जाता है.
गार्डेनिया की खुशबू बेहद तेज होती है और इसी वजह से इस प्लांट को गंधराज के नाम से भी जाना जाता है. इसके ऊपर सफेद रंग के फूल आते हैं जो छूने में बिल्कुल मखमली होते हैं. इस पौधे को बहुत ज्यादा गर्मी या बहुत ज्यादा ठंड नहीं पसंद है. इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें जहां थोड़ी धूप और थोड़ी छांव रहती हो.
रात की रानी यानी नाइट ब्लूमिंग जैस्मीन. इसका नाम जैसा है ये वैसा ही प्लांट है. इसके फूल रात में खिलते हैं और सुबह आपका पूरा घर एक भीनी खुशबू से भर जाता है. इसकी सुगंधन आपके मूड को बूस्ट करती है और ये मक्खीमच्छरों को भी दूर रखता है. आप इसे 18 से 20 इंच के गमले में उगा सकते हैं या फिर घर के आंगन में जमीन में लगाना बेस्ट रहता है.
खुशबूदार फूलों वाले पौधों की बात हो तो गुलाब को कैसे भूल सकते हैं. अमूमन ज्यादातर घरों में उगाया जाने वाला देसी गुलाब कमाल की खुशबू देता है. अगर इसपर एक साथ ढेर सारे फूल खिल जाएं तो पूरा घर महक उठता है. इसके फूलों का पूजा में यूज करने से लेकर कुकिंग तक में इस्तेमाल किया जा सकता है. कलम से आप एक ही पौधे से कई प्लांट उगा सकते हैं.



