IndiaUttar Pradesh

​90 मिनट में दिल्ली से हरिद्वार! गडकरी का बड़ा ऐलान, अगले महीने खुल जाएगा ये नया एक्सप्रेसवे

न जाम का झाम, ना समय की बर्बादी, अब महज 90 मिनट में दिल्ली से हरिद्वार का सफर पूरा होगा. यह सफर एनएचएआई द्वारा बनाए नए एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेसवे से पूरा होगा. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के मुताबिक अगले महीने इस एक्सप्रेसवे को आम आदमी के लिए खोल दिया जाएगा. इस एक्सप्रेसवे से महज 90 मिनट में दिल्ली से हरिद्वार जाया जा सकेगा.

​90 मिनट में दिल्ली से हरिद्वार! गडकरी का बड़ा ऐलान, अगले महीने खुल जाएगा ये नया एक्सप्रेसवे

अभी इस सफर को तय करने में चार से पांच घंटे तक का समय लग जाता है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह ऐलान भारतीय उद्योग परिसंघ के हाईवेज ऑफ इंडियाज फ्यूचर: स्मार्ट, सेफ एंड सस्टेनेबल विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में किया. उन्होंने कहा कि यह एक नई सड़क परियोजना है और इससे धर्मनगरी हरिद्वार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.

सुबह गंगा नहा कर जा सकेंगे ड्यूटी

इस एक्सप्रेसवे के बनने से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि दिल्ली में रहने वाले सुबह उठकर बड़े आराम से हरिद्वार में गंगा स्नान कर सकेंगे और फिर वापस लौटकर समय से अपनी ड्यूटी भी जॉइन कर सकेंगे. मतलब यह कि अब दिल्ली वालों को हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए किसी तरह की योजना बनाने की जरूरत नहीं होगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी के मुताबिक पहले दिल्ली से मेरठ जाने में तीन से चार घंटे तक लग जाते थे, लेकिन मेरठ एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर महज 40 से 50 मिनट में पूरा हो जाता है.

आसान हुआ देहरादून का सफर

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे का भी उदाहरण दिया. कहा कि हाल तक दिल्ली से देहरादून का सफर काफी बोझिल था. सफर में ही सात से आठ घंटे लग जाते थे, लेकिन नए एक्सप्रेसवे के शुरू होने के बाद यह सफर महज दो घंटे में पूरा हो रहा है. ठीक इसी प्रकार दिल्ली हरिद्वार एक्सप्रेसवे से महज डेढ़ घंटे में दिल्ली से हरिद्वार का सफर पूरा होगा.

चारधाम सड़क परियोजना पर बड़ा अपडेट

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस मौके पर चारधाम सड़क परियोजना को लेकर बड़ा अपडेट दिया. कहा कि इस परियोजना का 80 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है. उम्मीद है कि बाकी काम इस साल के आखिर तक पूरा हो जाएगा. इसके बाद जल्द से जल्द इस सड़क को भी देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट से ना केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे.

देहरादून एक्सप्रेसवे से मिलेगी कनेक्टिविटी

एनएचएआई के मुताबिक दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर से शुरू होने वाला दिल्लीदेहरादून एक्सप्रेसवे बागपत, बरौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर के रास्ते देहरादून को कनेक्ट करता है. इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में करीब 12000 करोड़ रुपये की लागत आई है. इस एक्सप्रेसवे से ही सहारनपुर में हरिद्वार के लिए कनेक्टिंग एक्सप्रेसवे निकाला गया है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply