India

​Ganesh Visarjan: 25 सितंबर को गणेश विसर्जन में क्रिएट करना है मराठी लुक, ये 5 एसेसरीज कैरी करना न भूलें

पारंपरिक मराठी लुक क्रिएट करना हो तो सबसे पहले आती है नौवारी साड़ी कैरी करना. ये 9गज की पारंपरिक महाराष्ट्रीयन साड़ी होती है, जिसे धोती स्टाइल में ड्रेप किया जाता है. इस साड़ी की खासियत ये होती है कि न सिर्फ ये देखने में खूबसूरत लगती है, बल्कि इसे कैरी करके आप आसानी से घूमफिर सकती हैं. हालांकि महाराष्ट्रीयन लुक सिर्फ नौवारी साड़ी पहनकर ही पूरा नहीं होता है, बल्कि इसके लिए ट्रेडिशनल एसेसरीज बेहद जरूरी होती है. तभी आपको परफेक्ट लुक मिलता है.

​Ganesh Visarjan: 25 सितंबर को गणेश विसर्जन में क्रिएट करना है मराठी लुक, ये 5 एसेसरीज कैरी करना न भूलें

अब उत्तर भारत में भी लड़कियां पारंपरिक महाराष्ट्रीयन लुक क्रिएट करना पसंद करती हैं. खासकर गणेश विसर्जन के दौरान मराठी स्टाइल बहुत पसंद किया जाता है. अगर आपको भी इस गणपति विसर्जन में परफेक्ट मराठी लुक चाहिए तो जान लें कि नौवारी साड़ी के अलावा क्याक्या चीजें जरूर कैरी करें.

पारंपरिक मराठी एसेसरीज

नथ जरूर करें कैरी

स्टाइल क्रिएट करना है तो मोतियों वाली पारंपरिक नथ जरूर पहनें, जिसमें रूबी या पन्ना जड़ा होता है और इसका आकार थोड़ा मछली जैसा होता है. आप अपने फेस के हिसाब से हैवी या लाइट वेट छोटी नथ कैरी कर सकती हैं.

कोल्हापुरी साज और ठुशी

आपको अगर क्लासिक महाराष्ट्रीयन लुक चाहिए तो कोल्हापुरी साज या ठुशी जरूर कैरी करें. ये सोने के लेयर वाले नेकलेस होते हैं जो मराठी संस्कृति की पहचान माने जाते हैं. इनमें डिजाइन भी पारंपरिक ही रहते हैं. कोल्हापुरी साज लंबा हार होता है, जिसमें गोल्ड के साथ पत्थरों और मोतियों की डिटेलिंग होती है और छोटे लटकन बने रहते हैं. इसी के साथ पान के पत्तों के पैटर्न होते हैं, वहीं ठुशी गले से लगा हुआ चोकर स्टाइल का हार होता है.

View this post on Instagram

A post shared by A M U L Y A by Amruta

बुगड़ी जरूर करें कैरी

आपको अपना मराठी लुक कंप्लीट करने के लिए कान के ऊपरी हिस्से पर बुगड़ीया बागड़ी कैरी करनी चाहिए. ये भी यहां खास मौकों पर कैरी की जाने वाली पारंपरिक एसेसरीज है. जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए कान छिदवाए, बल्कि ये प्रेस ऑन या क्लिप ऑन डिजाइन में आसानी से आपको बाजार में मिल जाएंगी.

बालों में गजरा

ईयररिंग, नथ और गले की एसेसरीज के अलावा जरूरी है कि आप अपने हेयर स्टाइल पर ध्यान दें. बालों का साफसुथरा जूड़ा बनाएं और इसें बेला के फूलों का गजरा कैरी करें. कम से कम इस गजरा की तीन से चार लेयर तो होनी ही चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande

माथे पर चंद्रकोर

महाराष्ट्रीयन लुक की पहचान मानी जाती है चंद्रकोर बिंदी जो अर्धचंद्राकार शेप में होती है. अगर आप सारी चीजें कैरी करती हैं और ये छोटी सी बिंदी भूल जाती हैं तो कहीं न कहीं आपका लुक अधूरा लगता है. तो जरूरी है कि आप चंद्रकोर जरूर लगाएं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply