CricketIndiaTrending

गिल ने रूट को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन उनके नाम; भारत के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में पहली पारी में 126 रन की शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को मजबूत बनाने में योगदान दिया। गिल अपनी इस शतकीय पारी के बाद WTC 202527 में अब सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बने साथ ही साथ वो अब भारत की तरफ से अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बने।

गिल ने रूट को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन उनके नाम; भारत के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड
गिल ने रूट को छोड़ा पीछे, WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन उनके नाम; भारत के लिए बनाया बड़ा रिकॉर्ड

गिल ने जो रूट को छोड़ा पीछे

शुभमन गिल ने 126 रन की पारी खेलते ही जो रूट को पीछे छोड़ दिया और वो अब WTC 202527 साइकल में सबसे ज्यादा नर बनाने वाले बैटर बन गए हैं। गिल ने WTC 202527 साइकल में अब तक खेले 8 मैचों की 14 पारियों में 950 रन बनाए हैं जिसमें 5 शतक और एक अर्धशतक शामिल है। गिल का बेस्ट स्कोर अब तक का 269 रन रहा है। जो रूट की बात करें तो वो दूसरे नंबर पर आ गए हैं जिन्होंने अब तक 11 मैचों की 21 पारियों में 946 रन बनाए हैं। रूट ने भी इन मैचों में 5 शतक और एक अर्धशतक लगाए हैं जबकि उनका बेस्ट स्कोर 160 रन रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे बड़ी पारी

गिल अके खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बैटर बने। बात अगर ओवरऑल इस टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की हो तो उसमें गिल अब 5वें नंबर पर आ गए। इस टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स के नाम पर दर्ज है जिन्होंने साल 2024 में 154 रन की पारी खएली थी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर्स

154 रन शीन विलियम्स, बुलावायो 2024
151* रन शीन विलियम्स, अबू धाबी 2021
146 रन नजमुल हुसैन शांतो, मीरपुर 2023
141 रन एंजेलो मैथ्यूज, कोलंबो SSC 2024
126 रन शुभमन गिल, न्यू चंडीगढ़ 2026

 के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले टॉप5 भारतीय

वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन चुके हैं। अब वो जैसे ही आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में खेलेंगे वो भारत की तरफ से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले बैटर बना जाएंगे और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply