TrendingUttar Pradesh

सीतापुर : जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप, किया हंगामा

सीतापुर, अमृत विचार : जिला अस्पताल में उपचार के दौरान सकरन इलाके से आई सात वर्षीय बालिका की मौत हो गई। परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने जांच कराने की बात कही है। 

सकरन इलाके के बांकेपुर निवासी सतीश के मुताबिक, उनकी सात वर्षीय बच्ची को तेज बुखार की शिकायत थी, ऐसे में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि वार्ड में तैनात चिकित्सक व स्टाफ ने देखरेख के दौरान लापरवाही की, जिससे मासूम ने दम तोड़ दिया।

बच्ची की मौत से नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। सीओ सिटी कपूर कुमार का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। उधर, सीएमएस डॉ. इन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी, जांच के परिणाम के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply