India

नाश्ते में उबले अंडे खाकर हो गए हैं बोर, ट्राई करें एग की ये 5 हेल्दी रेसिपीज

भारतीय घरों में बनने वाली अंडा की रेसिपीज में आमलेट बेहद पॉपुलर है जो फटाफट बनकर भी तैयार हो जाता है. बस आप इसको और हेल्दी बनाने के लिए कुछ सब्जियां एड कर दें यानी वेजिटेबल आमलेट बनाकर तैयार करें. इसमें प्याज,मटर, टमाटर, पालक और शिमला मिर्च जैसी सब्जियां एड कर सकते हैं.

आमलेट की तरह ही एग भुर्जी भी भारतीय घरों में बनने वाली अंडे की एक क्लासिक डिश है. जिन लोगों को आमलेट बनाने के दौरान इसे पलटने में दिक्कत होती है. उनके लिए एग भुर्जी बनाना बेस्ट रहता है. ये खाने में आमलेट से थोड़ी ज्यादा सॉफ्ट भी होती है.

आप ब्रेकफास्ट में ‘सनीसाइड अप’ एग बना सकते हैं. दरअसल इसमें अंडे को सिर्फ एक ही तरफ से पकाया जाता है और इस वजह से इसका पीला हिस्सा क्रीमी ही बना रहता है. बस इसे पकाने के लिए आप नॉन स्टिक पैन का यूज करें ताकि मक्खन या तेल का यूज कम हो.

स्क्रैम्बल एग भी ब्रेकफास्ट के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है. हालांकि इसे सही तरह से बनाना आना चाहिए, क्योंकि इसे तैयार करना थोड़ा ट्रिकी होता है. ये खाने में बिल्कुल मखमली सॉफ्ट लगता है. इसके बैटर बनाने के लिए इसमें थोड़े मिल्क का यूज किया जाता है और अच्छी तरह से फेंटा जाता है. फिर सर्कुलर मोशन में चलाते हुए इसे बनाते हैं.

आप एग और एवोकाडो टोस्ट बनाकर ब्रेकफास्ट में खा सकते हैं जो बेहद हेल्दी होता है. इसके लिए आप होल व्हीट या मल्टीग्रेन ब्रेड का यूज करें. इसे सेंकने के बाद मैश एवोकाडो फैलाएं और ऊपर से पोच्ड एग रखें. बस तैयार है आपको एवोकाडो एग टोस्ट.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply