India

घर में है छोटा बच्चा, मच्छरों और कीड़े-मकोड़ो से बचाने के लिए फॉलो करें ये 5 टिप्स

बारिश के दौरान मच्छरों और कीड़ेमकोड़ों के काटने की वजह से होने वाली स्किन और हेल्थ प्रॉब्लम के काफी मामले देखे जाते हैं. बच्चे अक्सर घर में इधरउधर घूमते रहते हैं या फिर बाहर खेलने जाते हैं तो ऐसे में उन्हें मच्छरों से बचाए रखना टास्क होता है. कुछ टिप्स की मदद से आप घर में कीड़ेमकोड़े आने से रोक सकते हैं. इसी के साथ बच्चों का भी मच्छरों से बचाव किया जा सकता है. इसके लिए मार्केट से किसी तरह की केमिकल वाली क्रीम खरीदने की बजाय घर पर ही एक नेचुरल तेल तैयार करें जो मच्छरों को दूर रखने में मदद करता है.

घर से कीड़ेमकोड़े दूर रहें और मच्छर भी न पनपे. इसके लिए जरूरी है कि आप साफसफाई का खास ध्यान रखें. घर में ज्यादा नमी और पानी न इकट्ठा होने दें. इसके अलावा जान लेते हैं किन तरीकों से आप मच्छर और कीड़े मकोड़ो से बच सकते हैं.

नेचुरल मॉस्किटो रिपेलेंट बनाएं

2 चम्मच नारियल तेल में 5 से 10 बूंद नीम का तेल और 5 बूंद सिट्रोनेला तेल की मिलाएं. इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल डालें और अच्छी तरह से मिला लें. ये काफी स्मूद हो जाएगा और क्रीम के टेक्सचर में बदल जाएगा. इसे किसी जार में भरकर रख लें. बच्चों के हाथ पैरों पर लगा दें, जिससे मच्छर दूर रहते हैं.

कपूर और नीम जलाएं

शाम को एक बाउल में नीम की कुछ सूखी पत्तियों को कपूर के साथ जलाकर इसका धुआं घर में दिखाएं. इससे मच्छर भी दूर रहते हैं और बरसाती कीट के साथ ही बैक्टीरिया भी खत्म करने में मदद मिलती है.

फुल स्लीव्स के कपड़े

मानसून के दौरान अपने बच्चे को मच्छरों से बचाने के लिए हमेशा उन्हें सूती लेकिन फुल स्लीव्स और फुल पैंट्स ही पहनाएं. खासतौर पर अगर बच्चा बाहर कहीं पार्क जैसी जगह पर खेलने जा रहा है तो इस बात का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए.

मच्छरदानी का करें यूज

घर में बच्चे हैं तो कॉइल जलाने या मार्केट से लाकर किसी तरह के केमिकल वाले स्प्रे से अच्छा है कि आप रात को सोते वक्त मच्छरदानी का यूज करें. ये तरीका सबसे अच्छा माना जाता है और तकरीबन 99 प्रतिशत तक मच्छरों से बचाव करता है.

नीम के पानी से पोंछा

घर में रोजाना नीम के पानी से पोंछा लगाएं. इससे काफी हद तक मच्छर नहीं आते हैं और जमीन पर रेंगने वाले कीड़ेमकोड़ो से भी बचाव होता है. आप चाहे तो नीम का पानी घर के कोनों, गमलों के आसपास और खिड़कियों पर भी रोज स्प्रे कर सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply