ChhattisgarhCrimeIndiaTrending

बलरामपुर में भाई के सामने युवती से गैंगरेप, रिश्तेदार के घर जा रही थी पीड़िता, तीन आरोपी हिरासत में..

बलरामपुर में भाई के सामने युवती से गैंगरेप, रिश्तेदार के घर जा रही थी पीड़िता, तीन आरोपी हिरासत में..

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की युवती के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती अपने फुफेरे भाई के साथ रिश्तेदार के घर जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद युवती और उसके भाई को जबरन जंगल में ले जाया गया, जहां भाई को बंधक बनाकर युवती के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, घटना वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र की है। रविवार दोपहर बसंतपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती अपने फुफेरे भाई के साथ पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। दोनों कोटराही जंगल से होकर गुजर रहे थे।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और धमकाते हुए पूछताछ करने लगे। इसके बाद उसे जंगल में लेजाकर उसके साथ बलात्कार किया।

भाई के सामने किया बलात्कार

पीड़िता के आरोप के मुताबिक, दोनों युवक उन्हें जबरन जंगल के अंदर ले गए। वहां युवकों ने पहले उसके फुफेरे भाई के हाथ-पैर बांध दिए और उसे बंधक बना लिया। इसके बाद युवती के साथ उसके भाई के सामने ही बलात्कार किया गया।

फोन कर के बुलाया एक और साथी

आरोप है कि वारदात के दौरान दोनों युवकों ने अपने एक अन्य साथी को भी फोन कर मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे तीसरे युवक ने भी युवती के साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए।

पुलिस ने तत्काल शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद युवती और उसका भाई किसी तरह वाड्रफनगर पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

तीन युवक हिरासत में

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि मामले में तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। प्रारंभिक जांच में तीनों आरोपी कोटराही गांव के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने पीड़िता और आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply