CrimeIndiaTrending

कमरे में 2 लड़कियों के साथ 5 लड़के क्या कर रहे थे? अंदर घुसते ही पुलिस के भी उड़े होश..

कमरे में 2 लड़कियों के साथ 5 लड़के क्या कर रहे थे? अंदर घुसते ही पुलिस के भी उड़े होश..

 झारखंड की राजधानी रांची के पॉश इलाके हरमू में किराए के घर में पुलिस ने छापा मारा तो अंदर का नजारा देखकर चौंक गई. घर के अंदर बने अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियों आपत्तिजनक हालत में मिले. पुलिस की इस कार्रवाई में 2 युवतियों समेत कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि हरमू इलाके के एक कमरे में जिस्मफरोशी का धंधा चलाए जाने की सूचना मिलते ही अरगोड़ा पुलिस ने छापेमारी कर  इस बड़े देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया है. 

रेड में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए 5

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  रांची एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी.  इसके बाद हटिया डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में अरगोड़ा थानाध्यक्ष अनिल तिवारी, डोरंडा थानाध्यक्ष दीपिका प्रसाद, महिला मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित किराये के घर में छापा मारा गया.

कितने लोग हुए गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, रेड के दौरान किराये के घर में 2 युवतियां और 3 युवक आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए. पुलिस ने सभी पांचों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. साथ ही किरायेदार को भी गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मकान पांकी के रहने वाले एक व्यक्ति का है. आरोपी किराए पर लेकर बंगाल से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार रैकेट का संचालन कर रहा था.

पहले ही पड़ चुका है छापा

 इससे पहले रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवम पैलेस होटल में चल रहे देह व्यापारा रैकेट का भंडाफोड़ किया. छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की दो युवतियों, होटल मैनेजर और तीन ग्राहकों समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया.मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply