CrimeIndiaRajasthanTrending

जयपुर में सरेआम लड़की ने उतारे कपड़े, खूब किया हंगामा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ..

जयपुर में सरेआम लड़की ने उतारे कपड़े, खूब किया हंगामा; सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ..

राजस्थान के जयपुर से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लड़की अपने कपड़े उतारकर हाई वोल्टेज ड्रामा करती नदर आई। आसपास खड़े लोगों ने जब लड़की को इस हालत में देखा तो दंग रह गए। कई लोग तो फोन निकालकर महिला का फोटो भी बनाने लगे। सोशल मीडिया पर इस घटना के फोटो वायरल हो रहे हैं। लड़की ना सिर्फ अपने कपड़े उतार कर सड़क पर घूमती दिखाई दी बल्कि भद्दी-भद्दी गालियां भी देती नजर आई। इस दौरान एक शख्स की उसने टीशर्ट तक फाड़ दी। जिस वक्त महिला ये हंगामा कर रही थी, उस वक्त आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने उसे काबू करने की कोशिश नहीं की।

ये घटना 9 जून की सुबह की जयपुर के मालवीय नगर स्थित गौरव टावर के बाहर सड़की की है। लड़की हिमाचल प्रदेश की बताई जा रही है जो जयपुर घूमने आई थी। कई लोगों का कहना है कि लड़की मानसिक रूप से पीड़ित लग रही थी जबकि कुछ ने कहा कि घटना के वक्त वह नशे में धुत थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह दोस्तों के साथ जयपुर आई थी और रात को होटल में ठहरी थी। इसके बाद सुबह उसने कैब बुक की और जयपुर घूमने निकल गई। लेकिन गौरव टावर के पास पहुंचते ही हालात अचानक बदल गए। उसने कैब रुकवाई और सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया।

ड्राइवर के साथ की हाथापाई

घटना के दौरान कैब ड्राइवर भी असहाय नजर आया। सामने आए फोटो में लड़की ड्राइवर के साथ हाथापाई करती दिखाई दे रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक उसे शांत कराने और वापस कार में बैठाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थिति और बिगड़ती चली गई। गुस्से में लड़की ने पत्थर उठाकर कार के शीशे तक तोड़ दिए। इस दौरान आसपास खड़े लोग दूरी बनाकर खड़े रहे। किसी ने लड़की को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।

एक घंटे तक हुआ हंगामा

करीब एक घंटे तक सड़क पर यह घटनाक्रम चलता रहा। सूचना मिलने के बाद जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवती को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और उसे अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका शरुआती इलाज कराया गया। बाद में उसे अपराजिता सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी काउंसलिंग भी की गई। हालांकि युवती ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। इसी कारण यह साफ नहीं हो सका कि वह शराब या किसी नशे के प्रभाव में थी या नहीं।

पुलिस के अनुसार इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। न कैब ड्राइवर ने मामला दर्ज कराया और न ही लड़की की ओर से कोई शिकायत सामने आई। कुछ समय बाद लड़की और उसके साथी जयपुर छोड़कर चले गए।

चश्मदीदों ने क्या बताया?

चश्मदीदों के अनुसार युवती ने अचानक सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और खुद पर नियंत्रण खो चुकी थी। आसपास मौजूद लोग दूर खड़े होकर यह सब देखते रहे। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकाल लिए और फोटो रिकॉर्ड करने लगे। देखते ही देखते यह घटना तमाशे में बदल गई।

हालांकि घटना का कानूनी पक्ष जितना महत्वपूर्ण है, उससे कहीं अधिक चर्चा उस व्यवहार की हो रही है जो लोगों ने इस दौरान दिखाया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने बहस छेड़ दी है कि संकट में फंसी किसी महिला की मदद करने के बजाय उसके फोटोबनाना और उन्हें इंटरनेट पर प्रसारित करना कितना उचित है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply