CrimeIndiaPunjabTrending

गर्लफ्रेंड ने नए बॉयफ्रेंड से करवाई पुराने प्रेमी की हत्या, पंजाब में प्रेम संबंध का हैरान करने वाला मामला..​​​​

संवाद सूत्र, बस्सी पठाना। कस्बे में अवैध संबंध में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी। इस युवक के भी महिला से प्रेम संबंध थे। 14 अगस्त की शाम को हुई इस वारदात को पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सुलझाकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक और आरोपित मोहाली जिले के रहने वाले हैं।

घटना बस्सी पठाना के गांव कज्जल माजरा के पास हुई। 14 अगस्त की शाम करीब सवा चार बजे तेजधार हथियार व डंडों से हमला कर मोहाली के गांव सिल्ल के रहने वाले 35 वर्षीय जतिंदर सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस को दिए बयान में गुरदर्शन सिंह ने बताया कि उनका बेटा जतिंदर सिंह वेल्डिंग का काम करता था।

वह पिछले कुछ समय से गांव की ही महिला जसप्रीत कौर के संपर्क में था। गुरदर्शन का दावा है कि जसप्रीत कौर का एक अन्य जगदीप सिंह जग्गू के साथ भी कई सालों से प्रेम संबंध थे। जतिंदर के साथ संबंध को लेकर जग्गू जसप्रीत कौर पर संदेह करता था।

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी।

इसी शक में साजिश के तहत 14 अगस्त की शाम करीब 4:15 बजे जसप्रीत कौर ने उनके बेटे जतिंदर को गांव कज्जल माजरा के पास मिलने के लिए बुलाया। वहां पहले से मौजूद जगदीप जग्गू और उसके दोस्त संजू ने किरच व डंडों से हमला कर जतिंदर की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपित दो अलग-अलग दोपहिया वाहन पर फरार हो गए।

थाना बस्सी पठाना के प्रमुख सब-इंस्पेक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयानों व जांच के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज कर जसप्रीत कौर निवासी गांव सिल्ल, मोहाली, जगदीप सिंह उर्फ जग्गू निवासी गांव छज्जू माजरा, मोहाली, संजू निवासी गांव छज्जू माजरा, मोहाली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल किरच और डंडे अभी तक बरामद नहीं हो सके हैं। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपितों की निशानदेही पर इनकी बरामदगी की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply