
अहमदाबाद में सरकारी गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने खाने और पानी की गुणवत्ता को लेकर गंभीर शिकायतें सामने रखी हैं। गुजरात यूनिवर्सिटी के पास स्थित सरकारी समरस गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं का आरोप है कि उन्हें परोसे गए खाने में कीड़े मिले, जबकि पानी में छिपकली दिखाई दी। घटना की तस्वीरें सामने आने के बाद छात्राओं में नाराजगी बढ़ गई और उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।
750 से ज्यादा छात्राएं रहती हैं हॉस्टल में
समरस गर्ल्स हॉस्टल में करीब 750 से अधिक छात्राएं रहती हैं। हॉस्टल में रहने वाली छात्राएं भोजन के लिए मेस की व्यवस्था पर निर्भर हैं। छात्राओं का कहना है कि खाने की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन हर बार नोटिस जारी करने तक ही कार्रवाई सीमित रह गई।
छात्राओं के मुताबिक, पहले भी खाने में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई थी। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई।
पानी में छिपकली और खाने में कीड़े मिलने से बढ़ा आक्रोश
इस बार मामला तब ज्यादा गंभीर हो गया, जब छात्राओं ने पानी में छिपकली दिखाई देने और खाने में कीड़ा मिलने का दावा किया। छात्राओं ने इसकी तस्वीरें भी खींच लीं, जो बाद में सामने आईं। इसके



