India

​Glanza का बदलेगा अंदाज! जल्द लॉन्च होगा फेसलिफ्ट वर्जन, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स से होगी लैस

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी ने हाल ही में Baleno फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था. जिसकी शुरुआती कीमत 6.90 लाख रुपये है.नई Baleno में डिजाइन के साथ कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. अब टोयोटा और सुजुकी की साझेदारी के चलते इसी कार का टोयोटा वर्जन यानी Glanza भी जल्द नए लुक में मार्केट में आ सकती है.

​Glanza का बदलेगा अंदाज! जल्द लॉन्च होगा फेसलिफ्ट वर्जन, ADAS और वेंटिलेटेड सीट्स से होगी लैस

नई Toyota Glanza Facelift को अक्टूबर 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख सामने नहीं आई है. माना जा रहा है कि Toyota नई Glanza में Baleno वाले कई अपडेट देगी, लेकिन डिजाइन में कुछ बदलाव करके इसे अपनी अलग पहचान देने की कोशिश करेगी.

नई Glanza का कैसा होगा डिजाइन?

Toyota मौजूदा में भी Baleno से कुछ अलग दिखाने के लिए छोटेमोटे डिजाइन बदलाव करती है. नई कार में भी यही तरीका देखने को मिल सकता है.2026 Baleno में पहले की तुलना में बड़ी फ्रंट ग्रिल दी गई है. इसमें तीन क्रोम पट्टियां दिखाई देती हैं. कार का लोगो भी ग्रिल से ऊपर बोनट की तरफ शिफ्ट किया गया है. इसके अलावा ग्रिल में ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल हुआ है.

Toyota Glanza में इसी डिजाइन का थोड़ा अलग रूप देखने को मिल सकता है. कंपनी शायद फ्रंट लुक को ज्यादा दमदार न बनाकर अपने डिजाइन के हिसाब से कुछ बदलाव करे. हेडलैंप का डिजाइन मौजूदा मॉडल जैसा ही रहने की उम्मीद है. इसमें LED DRLs और टर्न इंडिकेटर्स मिलेंगे। LED फॉग लैंप भी दिए जा सकते हैं.कार के बाकी हिस्से में बड़े बदलाव की उम्मीद कम है. इसमें 16इंच के अलॉय व्हील, LED टेल लैंप और मौजूदा मॉडल जैसा रियर बंपर मिल सकता है.

फीचर्स में होगा सबसे बड़ा अपग्रेड

नई Glanza में सबसे ज्यादा बदलाव फीचर्स के मामले में देखने को मिल सकते हैं. इसमें मिलने की उम्मीद है. Baleno अपने सेगमेंट की पहली हैचबैक है जिसमें यह सुविधा दी गई है और Glanza भी इसके बाद इस फीचर से लैस हो सकती है.ADAS पैकेज में ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. टोयोटा कार में ADAS को चालू या बंद करने के लिए एक अलग फिजिकल बटन भी दे सकती है.

इसके अलावा फ्रंट सीट वेंटिलेशन, UVकट ग्लास, वायरलेस फोन चार्जर, 9इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हेडअप डिस्प्ले , TPMS और 360डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग और ABS के साथ EBD भी दिया जा सकता है.

नए इंजन से बदलेगा ड्राइविंग एक्सपीरियंस

नई Glanza में इंजन भी बदलने की उम्मीद है. मौजूदा 1.2लीटर, 4सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह 1.2लीटर, 3सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है.यह इंजन 81 bhp की पावर और 112 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. यही इंजन Swift में भी इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे मैनुअल और AMT दोनों गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

CNG वर्जन में AMT गियरबॉक्स बाद में मिलने की संभावना है. Baleno में CNGAMT वर्जन 2027 में आने की उम्मीद है और Glanza में भी इसी तरह का ऑप्शन दिया जा सकता है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply