Satya Report: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी की एक इंस्टाग्राम रील तेजी से वायरल है। इस छोटे से वीडियो में उनसे एक मजेदार लेकिन दिलचस्प सवाल पूछा गया क्या उनके बैट में AI चिप लगी हुई है? इस पर वैभव सूर्यवंशी ने जो जवाब दिया, वही इस रील को खास बना रहा है। यह इंस्टाग्राम रील राजस्थान रॉयल्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।

वैभव सूर्यवंशी से सवाल: बैट में AI चिप लगा रखी है क्या?
वैभव सूर्यवंशी का जवाब: भगवान ने लगा के दिया है। ऊपर ही बोला था कि बैट में तुम्हारे कुछ लगा के दे रहा हूं। उसी का इस्तेमाल कर रहा हूं।
वीडियो क्यों वायरल?
वैभव का यह जवाब सिर्फ मजाकिया ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सादगी का बेहतरीन उदाहरण भी माना जा रहा है। महज एक घंटे की भीतर इसे 18 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि एक लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स इसे उनके टैलेंट और नैचुरल गेम से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे ‘नेचुरल टैलेंट’ का प्रतीक बताया। वहीं कई लोगों ने उनके जवाब को ‘देसी ह्यूमर’ का शानदार नमूना कहा। क्रिकेट फैंस इसे उनके आत्मविश्वास और मानसिकता से भी जोड़ रहे हैं। कुछ इसे राजस्थान रॉयल्स के सोशल मीडिया देखने वाली टीम की कारस्तानी करार दिया।
@Pratyush swami ने लिखा, ‘‘यार ये एडिमन फुल मूड में है।’’ @002__sandeep__002 ने लिखा, ‘‘रोस्ट करने का तरीका थोड़ा अलग है।’’ @gaurav_jat_009 ने लिखा, ‘‘हैकर है भाई हैकर।’’ @rahul__parjapat__979 ने लिखा, ‘‘पाकिस्तान में डर का माहौल है।’’ @rio_noto ने लिखा, ‘‘बेबी बॉस।’’ @khattiik_sahab_rj11 ने लिखा, ‘‘मतलब यार अपना बाबू कमाल है वाकई इसकी तारीफ के लिए कोई शब्द ही नहीं बने।’’ @sunny1081087 ने लिखा, ‘‘भाई पाकिस्तान वाले बोल रहे हैं कि AI चिप है इसके बैट में, उसी का सवाल इस बंदे से पूछा है।’’ @amrita__8585 ने लिखा, ‘‘इसी तरह गेंदबाजों की धुलाई करेगा तो कोई नहीं खेला इसके साथ।’’
युवा खिलाड़ियों के लिए क्या मैसेज?
वैभव सूर्यवंशी का यह जवाब एक तरह से यह भी दिखाता है कि तकनीक से ज्यादा जरूरी है खुद पर भरोसा और मेहनत। AI चिप की बात भले ही मजाक में कही गई हो, लेकिन उनका संकेत साफ है कि खेल में असली फर्क खिलाड़ी की सोच और उसका कौशल लाता है।



