IndiaTrending

सोना-दूध, फिर पेट्रोल-डीजल और CNG, 48 घंटे में महंगाई का चौतरफा अटैक

नई दिल्ली। देश में बीते 48 घंटे में एक के बाद एक कई चीजें महंगी हो गई हैं और देश की जनता पर महंगाई की चौतरफा अटैक हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी की अपील के बाद जहां सरकार ने सोनाचांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई और अचानक GoldSilver के दाम में तेजी आ गई. सिर्फ सोना ही नहीं, इसके बाद देश में दूध के दाम बढ़े, सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई और अब पेट्रोलडीजल पर महंगाई का बम फूट गया है. शु्क्रवार 15 मई से देश में PetrolDiesel Price Hike देखने को मिला और ये 3 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं.

सोना-दूध, फिर पेट्रोल-डीजल और CNG, 48 घंटे में महंगाई का चौतरफा अटैक
सोना-दूध, फिर पेट्रोल-डीजल और CNG, 48 घंटे में महंगाई का चौतरफा अटैक

मंहगाई का पहला अटैक: सोनाचांदी की कीमतों में उछाल
पिछले रविवार को पहली बार पीएम मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए लोगों से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी और इसे 24 घंटे में ही दो बार दोहराया था. इसके बाद सरकार की ओर से अचानक सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ा दी गई और फिर MCX से लेकर घरेलू मार्केट तक में सोनाचांदी का भाव छलांग लगा गया. Import Duty Hike की खबर आते ही, सोना 11,000 रुपये, तो चांदी 22000 रुपये तक महंगी हो गई थी.

महंगाई का दूसरा अटैक: दूध की कीमतें बढ़ीं
सोनाचांदी के बाद महंगाई का दूसरा बम दूध पर फूटा और अमूल से लेकर मदर डेयरी तक ने अपने पैकेज्ड दूध की कीमतों में इजाफा कर देश के लोगों को झटका दिया. अमूल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, तो इसके तुरंत बाद Mother Dairy ने भी अपने दूध के दाम दो रुपये बढ़ा दिए. ये नई कीमतें 14 मई से देशभर में लागू हो गईं.

महंगाई का तीसरा अटैक: पेट्रोलडीजल के बढ़ गए दाम
दूध महंगा होने के बाद पेट्रोलडीजल पर महंगाई का अटैक हुआ. शुक्रवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया और नई कीमतें शुक्रवार 15 मई से देशभर में लागू हो गईं. ताजा इजाफे के बाद दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये , मुंबई में 106.68 रुपये और चेन्नई में 103.67 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
डीजल की बात करें, तो दिल्ली में ये अब 90.67 रुपये प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

महंगाई का चौथा अटैक: CNG की कीमतें भी बढ़ीं
न सिर्फ देश में PetrolDiesel की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है, बल्कि सीएनजी ग्राहकों को भी बड़ा झटका लगा है. मुंबई के बाद अब दिल्ली में भी 15 मई से सीएनजी महंगी हो गई और इसकी कीमत 2 रुपये प्रति किलो तक बढ़ा दी गई. इस इजाफे के बाद Delhi CNG Price 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. मुंबई की बात करें, तो यहां भी एक दिन पहले CNG 2 रुपये महंगी की गई थी और इसका दाम 82 रुपये से बढ़कर 84 रुपये हो गया था.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply