BollywoodIndiaTrending

‘मुझे किसी ने देखा तक नहीं’, रजनीकांत की स्पीच हो रही वायरल, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बोले थे एक्टर

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपने ह्यूमर के लिए खूब सराहे जाते हैं। अक्सर ही उन्हें आप सार्वजनक भाषणों में खुद के लुक का मजाक बनाते देखा होगा। लेकिन अब एक बार फिर रजनीकांत की स्पीच ने लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही में रजनीकांत बेंगलुरु में श्री श्री रविशंकर के आश्रम में उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में पहुंचे थे। यहां पहुंचकर रजनीकांत ने ऐसा मजेदार किस्सा सुनाया कि खुद रविशंकर जी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। इसके साथ ही एक भावुक कहानी भी साउथ सुपरस्टार ने लोगों के साथ शेयर की है। अब ये स्पीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रजनीकांत ने यहां श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर उनके आश्रम आर्ट ऑफ लिविंग में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कहा, ‘मुझे इस आश्रम में रहना बहुत अच्छा लगता है। यहां हरियाली है, झीलें हैं, गायें हैं, और बहुत सारे जानवर हैं, और हर कोई हमेशा मुस्कुराता रहता है।’ उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने शुरू में सिर्फ दो दिन रुकने की योजना बनाई थी, लेकिन शांतिपूर्ण वातावरण के कारण वे 15 दिन तक रुके। अभिनेता ने कहा कि हिमालय की यात्रा करने के बाद भी उन्हें इस जगह पर इतना सुकून मिला जितना कहीं और नहीं मिला। रजनीकांत ने यहां अपने ईगो की भी एक कहानी बताई। 

'मुझे किसी ने देखा तक नहीं', रजनीकांत की स्पीच हो रही वायरल, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बोले थे एक्टर
'मुझे किसी ने देखा तक नहीं', रजनीकांत की स्पीच हो रही वायरल, श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन पर बोले थे एक्टर

खुद सुनाया मजेदार किस्सा

जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैंने सोचा था कि बहुत से लोग मेरे पास आएंगे। लेकिन मैंने वहां कई तमिल लोगों को भी देखा।’ लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसने उन्हें सबसे ज्यादा चौंका दिया। उन्होंने बताया, ‘सच कहूं तो, किसी ने मेरी तरफ देखा तक नहीं। मैं हाथ हिला रहा था, लेकिन किसी ने मुझे देखा तक नहीं।’ उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘मैंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है, लेकिन इसने मेरे अहंकार को चूरचूर कर दिया।’ 

अपने ह्यूमर को लेकर पहचाने जाते हैं रजनीकांत

बता दें कि साउथ सिनेमा में सबसे बड़ा नाम बने रजनीकांत उतने ही डाउन टू अर्थ हैं। उन्होंने अपने सिनेमाई करियर में एक खास इमेज लोगों के मन में बना ली है और उनके फैन्स उनकी पूजा करते हैं। साथ ही रजनीकांत अपने ह्यूमर को लेकर भी पहचाने जाते हैं। रोबोट फिल्म के प्रमोशन के समय का भी एक किस्सा रजनीकांत सुना चुके हैं। जो काफी वायरल रहा था। जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे लोगों को अचरच होता है कि रजनीकांत की हीरोइन ऐश्वर्या राय कैसे हो सकती है। 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply