Business

Gold Rate Today: ये है सोने का आज का भाव? 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

Satya Report: Gold Rate Today: शेयर बाजार में आज शुरुआत में गिरावट देखने को मिली, लेकिन जल्द ही रिकवरी आ गई. सेंसेक्स और निफ्टी पहले दबाव में थे, मगर सुबह 11 बजे तक दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए. वहीं, कमोडिटी मार्केट में कमजोरी बनी रही. 20 अप्रैल को वायदा बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ खुले. एमसीएक्स पर ओपनिंग के साथ ही चांदी करीब 4,000 रुपये तक टूट गई, जबकि सोना भी लगभग 1,600 रुपये सस्ता हो गया. 5 मई डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,57,142 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो आज 2,53,453 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 3,944 रुपये फिसलकर 2,53,198 रुपये तक पहुंच गई.

Gold Rate Today: ये है सोने का आज का भाव? 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये
Gold Rate Today: ये है सोने का आज का भाव? 10 ग्राम के लिए देने होंगे इतने रुपये

सोने की कीमत में भी शुरुआती कारोबार के दौरान कमजोरी दिखी. 5 जून डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,54,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. आज यह 1,53,158 रुपये पर खुला और शुरुआती ट्रेड में 1,591 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,000 रुपये तक आ गया. सुबह 9:15 बजे यह 1,568 रुपये यानी 1.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,53,041 रुपये पर कारोबार करता नजर आया.

स्पॉट मार्केट में गोल्ड के भाव

स्पॉट मार्केट में भी सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई. गुड रिटर्न्स के आंकड़ों के अनुसार, देश में आज सोना करीब 490 रुपये सस्ता होकर 1,55,290 रुपये पर आ गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी नरमी बनी रही. स्पॉट मार्केट में चांदी के दाम भी वायदा बाजार की तरह दबाव में ही कारोबार करते दिखे. यानी अगर आपको 10 ग्राम गोल्ड खरीदना है तो करीब 1 लाख 55 हजार रुपये खर्च करने होंगे. .

City 24K (10g) 22K (10g) 18K (10g)
Chennai ₹1,56,000 ₹1,43,000 ₹1,18,550
Mumbai ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Delhi ₹1,55,440 ₹1,42,500 ₹1,16,620
Kolkata ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Bangalore ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Hyderabad ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Kerala ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Pune ₹1,55,290 ₹1,42,350 ₹1,16,470
Vadodara ₹1,55,340 ₹1,42,400 ₹1,16,520
Ahmedabad ₹1,55,340 ₹1,42,400 ₹1,16,520
Jaipur ₹1,55,440 ₹1,42,500 ₹1,16,620
Lucknow ₹1,55,440 ₹1,42,500 ₹1,16,620

सोर्स- गुड रिटर्न्स

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply