BusinessIndiaTrending

सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी! 5 साल की FD पर मिल रहा 8.05% तक ब्याज

बढ़ती महंगाई और बाजार में उतारचढ़ाव के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी सीनियर सिटीजन के लिए सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प बना हुआ है. खास बात यह है कि कुछ छोटे फाइनेंस बैंक 5 साल की FD पर बुजुर्ग निवेशकों को 8.05% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं. यह दरें 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए लागू हैं.

सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी! 5 साल की FD पर मिल रहा 8.05% तक ब्याज
सीनियर सिटीजन के लिए खुशखबरी! 5 साल की FD पर मिल रहा 8.05% तक ब्याज

सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा यह बैंक

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक इस समय 5 साल की FD पर सीनियर सिटीजन को सबसे ज्यादा 8.05% ब्याज दे रहा है. वहीं Jana Small Finance Bank 7.77% और उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.70% तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं.

इसके अलावा इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.50% तक रिटर्न दे रहे हैं. बड़े बैंकों की तुलना में छोटे फाइनेंस बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज दे रहे हैं.

क्यों दे रहे छोटे बैंक ज्यादा रिटर्न?

Stable Money के कोफाउंडर सौरभ जैन के मुताबिक, छोटे फाइनेंस बैंक रिटेल डिपॉजिट बढ़ाने के लिए आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि Utkarsh, Suryoday और Shivalik जैसे बैंक काफी समय से अपनी FD दरों में स्थिरता बनाए हुए हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

निवेश से पहले सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ ज्यादा ब्याज देखकर निवेश करना सही नहीं है. छोटे फाइनेंस बैंकों में निवेश करते समय सुरक्षा का ध्यान रखना भी जरूरी है. हालांकि, सभी बैंकों की FD पर Deposit Insurance and Credit Guarantee Corporation यानी DICGC की तरफ से 5 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलता है.

इसलिए सलाह दी जाती है कि छोटे फाइनेंस बैंकों में FD निवेश 5 लाख रुपए की सीमा के भीतर ही रखा जाए, ताकि किसी भी अनहोनी की स्थिति में पैसा सुरक्षित रहे.

FD पर TDS के नियम भी जान लें

अगर किसी बैंक में FD से मिलने वाला सालाना ब्याज 1 लाख रुपए से ज्यादा हो जाता है, तो बैंक TDS काटता है. हालांकि FY 202526 के नए टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपए तक की आय पर टैक्स नहीं देना होगा. ऐसी स्थिति में सीनियर सिटीजन Form 15H जमा करके TDS कटने से बच सकते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply