आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया बाहर हो चुकी है. भारतीय टीम को लीग ग्रुप में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के हाथो शिकस्त का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से टीम इंडिया आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हुई, वहीं ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

भारतीय महिला टीम के आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होते ही एक खुशखबरी भी सामने आई है, भारतीय महिला टीम ने सीधे तौर पर एक बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
LA Olympics 2028 के लिए Team India ने किया डायरेक्ट क्वालीफाई
दरअसल, सोमवार को ICC अध्यक्ष और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल और इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी ने ओलंपिक 2028 के लिए नए नियम का खुलासा किया है. ओलंपिक में क्रिकेट के लिए क्वालिफिकेशन सिस्टम का खुलासा कर दिया है. पुरुष और महिला दोनों टी20 इवेंट्स में कुल छहछह टीमें हिस्सा लेंगी.
पुरुष टीम से अभी तक किसी भी टीम ने अधिकारिक तौर पर क्वालीफाई नही किया है, लेकिन महिला टीम से 4 टीमों ने LA ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. भारतीय महिला टीम के अलावा ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका ने भी क्वालीफाई कर लिया है.
The road to @LA28 is set for cricket.
The qualification system has been approved, confirming the pathway to the men’s and women’s T20 Olympic tournaments. Read more
@ICC pic.twitter.com/rtVxGN5CgV
— IOC MEDIA June 29, 2026
ये 2 टीमें भी बना सकती हैं LA ओलंपिक 2028 में जगह
पांचवां स्थान मेजबान देश अमेरिका को दिया गया है, लेकिन एक शर्त के साथ अगर 30 जून 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच किसी भी समय अमेरिका ICC टी20I रैंकिंग में टॉप15 में नहीं रहता, तो 1 मार्च 2027 को यह स्थान ICC रैंकिंग में अगली सर्वोच्च गैरक्वालिफाइड टीम को दे दिया जाएगा. छठा और अंतिम स्थान 2027 में होने वाले पहले ICC ओलंपिक क्वालिफायर के जरिए तय होगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी.
अमेरिका इस टूर्नामेंट का मेजबान है और इसी वजह से उन्हें स्थान दिया गया है, लेकिन अगले 1 साल तक उन्हें टॉप 15 में बने रहना होगा, अगर वो टॉप 15 में जगह नही बना सके तो दूसरी टीम को मौका दिया जाएगा.
The road to 



