CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

रील बनाते-बनाते अपराध की दुनिया में पहुंच रहे युवा! मुजफ्फरपुर में Instagram का खतरनाक खेल

इंस्टाग्राम जो पहले अपनी खूबसूरत लम्हों को साझा करने का एक डिजिटल माध्यम हुआ करता था. लेकिन, अब चह हत्या, लूट, साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर अपराध का कॉकटेल बनता जा रहा है. इंस्टाग्राम पर स्टोरी और डीएम से शुरू होने वाली दोस्ती अब सीधे थाने और कोर्ट तक पहुंच रही है. फेमस होने की चाह में कदम बहक रहे हैं. कोई अपराधी तो कोई एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर कर रहा है. दूसरी तरफ इंस्टाग्राम पर खूबसूरत हसीना ने दोस्ती कर अपने जाल में अपनी जिंदगी की सारी जमा पूंजी तक लुटा दे रहे हैं.

Image

प्यार के चक्कर में फंसकर यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग का शिकार

स्कूल व कॉलेज की लड़कियों को इंस्टाग्राम के प्यार के चक्कर में फंसकर यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ रहा है. जिले में पिछले तीन साल में सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों की संख्या चौंकाने वाली है. खास बात यह है कि ज्यादातर मामलों की शुरुआत इंस्टाग्राम से हुई. फेक प्रोफाइल, नकली नाम, महंगी जिंदगी का दिखावा और भरोसे की बातें यही अपराधियों का नया हथियार है. पुलिस इसे डिजिटल क्राइम का नया फ्रंट मान रही है. 2025 में सदर थाने में एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाया था. उसने बताया था कि पत्नी को इंस्टाग्राम पर पराये मर्द से बात करने से मना किया था तो उसको तीन दिनों तक बंधक बनाकर कमरे में रखा गया था.

Gun Culture Reels: इंस्टाग्राम पर गन कल्चर वाली रील्स का चल रहा ट्रेंड

शहर के पॉश इलाकों से लेकर देहाती क्षेत्रों तक इंस्टाग्राम पर गन कल्चर वाली रील्स का ट्रेंड चल पड़ा है. बैकग्राउंड में खलनायक वाले म्यूजिक और हाथ में लोडेड देसी कट्टा… यह सिर्फ शौक नहीं, बल्कि वर्चस्व की जंग का ऐलान है. इसी रीलबाजी के चक्कर में मुजफ्फरपुर के कई युवा अब सुपारी किलर और हथियार तस्करों के सीधे संपर्क में आ चुके हैं. जिला पुलिस बीते 15 माह में हथियार के साथ रील्स बनाने वाले एक दर्जन से अधिक लड़कों गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हे.

Cyber Crime: इंस्टाग्राम क्राइम की जद में डिजिटल साक्षरता की जानकारी नहीं होना

जिले में इंटरनेट और स्मार्टफोन की पहुंच शहर से लेकर गांव तक तेजी से बढ़ी है. लेकिन डिजिटल साक्षरता उसी रफ्तार से नहीं बढ़ी. शहर से ज्यादा गांव में महिलाएं इंस्टाग्राम पर रील्स बना रही है. फेमस होने के चक्कर में वह एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जा रही है. इसके बाद ब्लैकमेलिंग, शोषण और कहीं- कहीं हत्या तक की नौबत आ जा रही है.

केस एक: प्रेमी से साथ फोटो पोस्ट करने पर विवाद, पति की हत्या

नगर थाना क्षेत्र के मक्खन साह चौक की रहने वाली महिला निशु कुमारी ने इंस्टाग्राम पर प्रेमी के साथ रील्स पोस्ट करने के चक्कर में पति से विवाद किया. फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. पुलिस निशु कुमारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दी. अब उसका इंस्टाग्राम रील तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

इंदौर की हसीना ने निवेश का झांसा देकर 85 लाख ठगी

भगवानपुर की रहने वाले दो व्यवसायियों को इंदौर की एक हसीना में इंस्टाग्राम पर ट्रैप किया. इसके बाद डिजिटल गोल्ड में निवेश करने पर मोटा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता गया. बाद में 85 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिया. इससे पहले अहियापुर के एक व्यवसायी से 30 लाख रुपये का फ्रॉड कर लिया था.

पति ही पत्नी का वायरल करने वाला आपत्तिजनक वीडियो

सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली निजी स्कूल की शिक्षिका का उसका कथित पति ही इंस्टाग्राम पर फर्जी आइडी बनाकर वीडियो व फोटो वायरल कर रहा है. इससे पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इससे पहले भी वह पिता से बदसलूकी व मारपीट को लेकर ग्रामीण थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी.

मां व तीन मासूम बच्चों की हत्या में भी आया था इंस्टाग्राम का एंगल

अहियापुर से अपहृत महिला व उसके तीन मासूम बच्चों की हत्या में भी इंस्टाग्राम का एंगल सामने आया था. मृतका के पति का आरोप था जिस इंस्टा आइडी से उसकी पत्नी चैटिंग करती थी उस आइडी को भी उसने पुलिस को दिया था. हालांकि, इस चैटिंग के आधार पर पुलिस ने मीनापुर के रहने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल हो रही 250 लड़कियों को किया गया था मदद

तत्कालीन साइबर डीएसपी सीमा देवी ने अपने एक साल से अधिक समय के कार्यकाल के दौरान इंस्टाग्राम पर ट्रैप हुई 250 से अधिक स्कूल व कॉलेज की छात्राओं की मदद की थी. इसमें 90 प्रतिशत मामलों में ऑन स्पॉट बच्चियों की मदद की गयी. अधिकांश लड़कियां इंस्टाग्राम से फोटो चुराकर एटिड करके ब्लैकमेल करने की शिकायत लेकर आती थी. तुरंत जिस आइडी से ब्लैकमेल किया जाता था उसके यूआरएल के आधार पर युवक को चिन्हित करके थाने बुलाया जाता था.

इंस्टाग्राम से अपराध की इस तरह की पहुंच रही थाने में शिकायत

  • ऑनलाइन निवेश से ठगी
  • फेक प्रोफाइल से ब्लैकमेलिंग
  • इंस्टाग्राम पर चैटिंग से एक्स्ट्रा मैरिटल लव अफेयर
  • यौन शोषण व ब्लैकमेलिंग की धमकी : वीडियो कॉल रिकॉर्डिंग से उगाही

सबसे अधिक प्रभावित वर्ग

  • 18 से 35 साल के युवा
  • कारोबारी व छोटे निवेशक
  • स्कूल व कॉलेज के छात्र – छात्राएं

पुलिस की रणनीति

  • साइबर थाने पुलिस ने बढ़ायी डिजिटल मॉनीटरिंग
  • संदिग्ध अकाउंट की टैकिंग
  • स्कूल व कॉलेज में डिजिटल जागरूकता को चलाया जाएगा अभियान

क्या कहते हैं मनोचिकित्सक

मनोचिकित्सक डॉ. एके झा के अनुसार इंस्टाग्राम का लाइक और कमेंट सिस्टम दिमाग में डोपामिन को रिलीज करता है. जब किसी को पर्याप्त अटेंशन नहीं मिलता है तो वह इंस्टेंट फेम या ध्यान खींचने के लिए विवादित या फिर अपराधी गतिविधियों की ओर मुड़ जाते हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply