
लखनऊः सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर। भाखड़ा ब्यास प्रबंध बोर्ड ने हिंदी अनुवादक के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए बोर्ड की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है।नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 31 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं। सभी इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी BBMB की आधिकारिक वेबसाइट bbmb.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 तय की गई है।
हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए योग्यता ?
हिंदी ट्रांसलेटर के पद के लिए अभ्यर्थी के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता में से कोई एक होना जरूरी है। इसमें अंग्रेजी में MA के साथ हिंदी में ऑनर्स, हिंदी में MA के साथ अंग्रेजी में ऑनर्स, विधि स्नातक के साथ हिंदी ऑनर्स, हिंदी में MA के साथ ऑनर्स, किसी भी विषय में MA के साथ हिंदी में MA या हिंदी ऑनर्स/MA हिंदी अथवा BA/B.Sc के साथ हिंदी में ऑनर्स जैसी योग्यताएं शामिल हैं।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी सरकारी या अर्धसरकारी संस्थान या फिर किसी प्रतिष्ठित दैनिक समाचारपत्र में ट्रांसलेटर के तौर पर कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए। आपको बता दें कि प्रूफरीडिंग की जानकारी और साहित्यिक कार्यों में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
किस उम्र के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और विभागीय कर्मचारियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन होगा आवेदन, इतनी देनी होगी फीस
इस भर्ती के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को BBMB की वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जबकि एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये की फील तय की गई है।
100 अंकों की होगी लिखित परीक्षा
हिंदी ट्रांसलेटर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
लेवल6 के अनुसार मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार लेवल6 का वेतनमान दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।
आवेदन से पहले नोटिफिकेशन जरूर देखें
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दी गई पात्रता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2026 है, इसलिए पात्र उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें।
ः



