Satya Report: क्या आप जानते हैं कि ग्रीन चिली यानी हरी मिर्च में भी पोषक तत्व पाए जाते हैं? आइए हरी मिर्च में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

Image Source : FREEPIK .
सेहत के लिए फायदेमंद- क्या आप जानते हैं कि हरी मिर्च आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है? हरी मिर्च का सेवन करने से पाचन शक्ति को बढ़ाया जा सकता है। हरी मिर्च में मौजूद तत्व बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। हरी मिर्च को हार्ट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। विटामिन ए रिच ग्रीन चिली आपकी आंखों की सेहत पर भी पॉजिटिव असर डाल सकती है।
रोज कितनी हरी मिर्च खानी चाहिए- सही मात्रा में और सही तरीके से ही हरी मिर्च को डाइट प्लान का हिस्सा बनाना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। अब सवाल ये उठता है कि एक दिन में कितनी हरी मिर्च का सेवन करना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप एक दिन में 1 से 2 छोटी हरी मिर्च खा सकते हैं। इससे ज्यादा हरी मिर्च खाने से पेट में जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।



