CricketIndia

GT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत

Satya Report: GT vs CSK IPL 2026 Match 37th Highlight: आईपीएल 2026 के 37वें लीग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां गुजरात ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। इस जीत के साथ गुजरात ने सीजन में अपनी चौथी जीत भी हासिल कर ली।

GT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत
GT vs CSK: चेन्नई की हार, गुजरात की हुंकार, साई सुदर्शन के दम पर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की शानदार जीत

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रन ही बना सकी। टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने महज 37 रन के स्कोर तक अपने 4 अहम विकेट गंवा दिए थे।

गायकवाड़ ने संभाली पारी

शुरुआती झटकों के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक छोर से पारी को संभाला और अंत तक टिके रहे। उन्होंने 60 गेंदों पर 74 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि उनकी इस पारी की रफ्तार धीमी रही, जिससे टीम बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। गुजरात की ओर से गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं अरशद खान ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और मानव सुथार को 11 सफलता मिली।

गुजरात की धमाकेदार शुरुआत

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस को शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। गिल 33 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक टीम मैच पर पकड़ बना चुकी थी।

साई सुदर्शन ने खेली 87 रन की मैच जीताऊ पारी

गिल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन को जोस बटलर का साथ मिला और दोनों ने मिलकर मैच को पूरी तरह गुजरात के पक्ष में कर दिया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 60 गेंदों में 97 रनों की शानदार साझेदारी हुई। सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए, जबकि बटलर 39 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात टाइटंस ने इस लक्ष्य को सिर्फ 16.4 ओवर में हासिल कर लिया और मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम कर लिया।

चेन्नई की गेंदबाजी रही फीकी

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस मैच में खास प्रभाव नहीं छोड़ सकी। टीम की ओर से अकील होसेन और नूर अहमद ने 11 विकेट जरूर लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे। इसी वजह से टीम मैच में वापसी नहीं कर सकी और उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply