CrimeIndiaTrending

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने आया था मुंबई, अगले ही दिन सुबह छत से लगा दी छलांग, जानिए क्या है वर्सोवा में सुसाइड की इनसाइड स्टोरी..?

गर्लफ्रेंड के साथ घूमने आया था मुंबई, अगले ही दिन सुबह छत से लगा दी छलांग, जानिए क्या है वर्सोवा में सुसाइड की इनसाइड स्टोरी..?

मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई के वर्सोवा में सुसाइड से हड़कंप मच गया। यहां एक 28 वर्षीय युवक ने इमारत की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

युवक ने वर्सोवा में सुसाइड क्यों किया?

मामला गुरुवार सुबह का है, जब वर्सोवा के अंधेरी पश्चिम स्थित म्हाडा क्षेत्र में स्थित आकाशदीप सोसाइटी की छत पर एक युवक ने कथित तौर पर छलांग लगा दी। मृतक की पहचान महाराष्ट्र के जलगांव जिले के नासिराबाद निवासी पवन सुनील पाटिल के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक, पवन अपने प्रेमिका के साथ मुंबई घूमने आया था। वह बुधवार (17 जून) को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मुंबई की सैर पर निकला था।

18 जून की सुबह करीब 7:50 बजे, पवन अपने साथी के साथ वर्सोवा के म्हाडा क्षेत्र में स्थित आकाशदीप सोसाइटी की छत पर पहुंचा। इसी दौरान उसने नीचे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को आशंका है कि युवक पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था, हालांकि आत्महत्या के कारण का अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

वर्सोवा पुलिस ने इस घटना को आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों और संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आत्महत्या के कारणों का भी खुलासा हो सकेगा।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply