TrendingUttar Pradesh

​बाराबंकी : बैंक कर्मचारी पर भरोसा करना पड़ा भारी, क्रेडिट कार्ड से 17.47 लाख निकाले, 4.25 लाख लौटाकर बोला अब नहीं दूंगा

बाराबंकी, अमृत विचार : कोतवाली नगर क्षेत्र के कटरा बारादरी निवासी कपड़ा व्यापारी ने एचडीएफसी बैंक के एक सेल्स मैनेजर पर विश्वास में लेकर क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज करने की मांग एसपी से की है।

पीड़ित हसमत अली के मुताबिक उसका खाता एचडीएफसी बैंक है। आरोप है कि बैंक में बतौर सेल्स मैनेजर अनुराग मिश्रा उसे विश्वास में लेकर रुपये जमा करने तथा अन्य बैंक संबंधी काम कराने लगा। वर्ष 2024 से अगस्त 2026 के बीच आरोपी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना दोनों क्रेडिट कार्ड से अलगअलग लेनदेन कर कुल 17 लाख 47 हजार 838 रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार खाता जांचने पर उसे शक हुआ और जांच कराने पर लेनदेन की जानकारी हुई।

 29 जुलाई को वह बैंक गया व मैनेजर को मामले की जानकारी दी। पूछताछ में आरोपी ने गलती स्वीकार करते हुए रकम वापस करने की बात कही और किस्तों में 4.25 लाख रुपये वापस किए। शेष रकम देने से उसने इंकार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि बाद में बैंक मैनेजर की मौजूदगी में शेष 14 लाख 58 हजार 218 रुपये ब्याज सहित छह माह में लौटाने को लेकर समझौता पत्र तैयार हुआ, लेकिन आरोपी ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

वहीं अमृत विचार संवाददाता से फोन पर हुई बातचीत के दौरान एचडीएफसी के बैंक मैनेजर आशीष ने बताया कि कर्मचारी को काम से हटा दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई पुलिस को करना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply