Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में है। फिल्म में नीम करोली बाबा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी श्रद्धा को दिखाया गया है। फिल्म देखने के दौरान कई जगह दर्शकों की भक्ति और आस्था भी देखने को मिल रही है। इसी बीच कुछ सिनेमाघरों में सीट नंबर 9 को खास तौर पर रिजर्व रखने की पहल चर्चा का विषय बन गई है।

सीट नंबर 9 क्यों रखी गई खाली?
फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान कुछ थिएटरों में सीट नंबर 9 किसी दर्शक के लिए बुक नहीं की जा रही है। मिराज सिनेमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि उन्होंने यह सीट नीम करोली बाबा के लिए रिजर्व रखने का फैसला किया है। इसके पीछे श्रद्धा से जुड़ी मान्यता है कि बाबा अपने भक्तों के साथ फिल्म देखने आएंगे। इस पहल को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने श्रद्धा और भक्ति से जोड़कर सराहा, जबकि कई यूजर्स के मन में यह सवाल भी उठा कि आखिर सीट नंबर 9 का ही चुनाव क्यों किया गया?
9 नंबर का भगवान हनुमान से क्या कनेक्शन है?
हिंदू मान्यताओं और लोकप्रिय अंक ज्योतिष में अंक 9 को भगवान हनुमान से जोड़कर देखा जाता है। अंक ज्योतिष में 9 का संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है और मंगल को साहस, शक्ति, ऊर्जा और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। ये गुण धार्मिक मान्यताओं में भगवान हनुमान के स्वरूप से भी जोड़े जाते हैं।इसी वजह से कई भक्तों के बीच 9 अंक को हनुमान जी से जुड़ा शुभ अंक माना जाता है। हालांकि, यह धार्मिक आस्था और मान्यता का विषय है, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ये भी पढ़ें:
नीम करोली बाबा और हनुमान भक्ति
नीम करोली बाबा के अनुयायियों में उन्हें भगवान हनुमान का परम भक्त माना जाता है। कई भक्त उन्हें हनुमान जी से गहराई से जुड़ा हुआ मानते हैं। ‘हनुमान अंश’ में भी उनकी हनुमान भक्ति और आध्यात्मिक जीवन को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म की सफलता के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी लोकप्रियता को बाबा के आशीर्वाद और कृपा से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं फिल्म की कमाई को लेकर भी लगातार चर्चा बनी हुई है। विदेशों में फिल्म की रिलीज को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता देखने को मिल रही है।
ये भी पढ़ें:



