Happy Friendship Day: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो खून के रिश्तों से नहीं बल्कि भरोसे, प्यार और साथ से बनता है। दोस्त हमारे जीवन के हर सुखदुख के साथी होते हैं। दोस्तों से कोई भी बात साझा की जा सकती है। ऐसे में फ्रेंडशिप डे अपने खास दोस्तों को यह बताने का बेहतरीन मौका है कि वे हमारी जिंदगी में कितने मायने रखते हैं।

इस खास दिन पर आप अपने दोस्तों को व्हाट्स ऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं, कोट्स, मैसेज और कैप्शन भेजकर उनके लिए अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं। भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, जबकि संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को को मान्यता दी हुई है।
दोस्ती को खास बनाने वाले फ्रेंडशिप डे विशेज
- सच्चे दोस्त जिंदगी का सबसे खूबसूरत तोहफा होते हैं। हैप्पी फ्रेंडशिप डे!
- दोस्ती वह रिश्ता है, जिसमें बिना कहे भी हर बात समझ आ जाती है। Happy Friendship Day!
- भगवान हर किसी को ऐसा दोस्त दे, जो हर मुश्किल में साथ निभाए।
- तुम जैसे दोस्त की वजह से जिंदगी आसान और खूबसूरत लगती है। Happy Friendship Day!
- हमेशा यूं ही मुस्कुराते रहो और हमारी दोस्ती हमेशा बनी रहे।
फ्रेंडशिप डे कोट्स
- “सच्ची दोस्ती की सबसे बड़ी पहचान यह है कि वह वक्त के साथ और मजबूत होती जाती है।”
- “दोस्त वह होता है, जो आपकी खामोशियों को भी समझ ले।”
- “दोस्ती कोई मौका नहीं, बल्कि जिंदगीभर का भरोसा है।”
- “जहां सच्चे दोस्त होते हैं, वहां हर मुश्किल आसान हो जाती है।”
- “अच्छे दोस्त किस्मत वालों को मिलते हैं।”
व्हाट्स ऐप मैसेज और स्टेट्स
- दोस्ती का रिश्ता सबसे अनमोल है। Happy Friendship Day!
- तुम हो तो हर मुश्किल आसान लगती है। शुक्रिया दोस्त!
- Life is better with friends like you. Happy Friendship Day!
- दूरी चाहे कितनी भी हो, दोस्ती हमेशा दिलों में रहती है।
- दोस्ती निभाने वालों को सलाम, Happy Friendship Day!
इंस्टाग्राम कैप्शन
- Partners in crime, friends for life.
- Real friends, real memories.
- Life is incomplete without my bestie.
- Forever grateful for this friendship.
- Good friends make every moment unforgettable.
- दोस्ती वह रिश्ता है, जिसे शब्दों में नहीं, एहसासों में जिया जाता है। Happy Friendship Day!
- हर याद खास है, क्योंकि उसमें दोस्तों का साथ है।
- Cheers to endless laughter, memories and friendship!
दोस्ती सिर्फ एक दिन मनाया जाने वाला रिश्ता नहीं, बल्कि हर दिन निभाने का वादा है। इस अपने दोस्तों को एक प्यारासा मैसेज, दिल छू लेने वाला कोट या सोशल मीडिया पोस्ट भेजकर उन्हें यह जरूर बताएं कि वे आपकी जिंदगी में कितने जरूरी हैं।



