Satya Report: आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है. हार्दिक पंड्या को आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा को हटाकर मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का कप्तान बनाया.

मुंबई इंडियंस के फैंस को ये बात स्वीकारने में पूरा 1 सीजन लग गया था, लेकिन पिछले 3 सीजन में हार्दिक पंड्या अपनी कप्तानी में वो कमाल नही दिखा सके, जिससे वो मुंबई इंडियंस के फैंस का दिल जीत सकें. अब न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस और हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
Hardik Pandya और मुंबई इंडियंस की राहें हो सकती हैं अलग
न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने कहा कि हो सकता है अगले सीजन हार्दिक पंड्या कप्तान न हों या फिर वह मुंबई से अलग भी हो जाएं. क्रिकबज के साथ बातचीत में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी साइमन डूल ने मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या के खराब प्रदर्शन पर कहा कि
“मेरा सवाल यह है कि अगले साल मुंबई का कप्तान कौन होगा. अगर वह आने वाले सीजन में कुछ बदलाव करना चाहेंगे तो सबसे पहले कप्तान बदलेगा. अगर हार्दिक कप्तान नहीं होंगे तो मुझे लगता है कि फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज भी कर सकती है, जिससे दोनों के रास्ते अलग हो सकते हैं. क्योंकि मुझे नहीं लगता कि वह ऐसे माहौल में खेल पाएंगे जहां उन्हें लगातार असफलता मिली हो. कप्तानी खोने से वह शायद फ्री हो जाएं, लेकिन ऐसा भी नहीं है कि सब ठीक हो जाएगा. यह उन्हें हमेशा असफलता का एहसास कराता रहेगा. अगर उन्हें रिटेन किया जाता है तो हार्दिक आपको मैच जिता सकते हैं, वह बेहतरीन ऑलराउंडर्स में से एक हैं. अगर वह कप्तान नहीं होते हैं तो क्या वह पीछे से आकर फिर से महान खिलाड़ी बनने के लिए तैयार हैं, यह देखना होगा.”
आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में नही पहुंची मुंबई तो Hardik Pandya का बाहर होना तय
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या का बतौर कप्तान अपना खुद का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है. हार्दिक पंड्या इस बार तीसरी बार मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं, पहले सीजन वो मुंबई को प्लेऑफ में नही पहुंचा सके थे, लेकिन दूसरे सीजन उनकी कप्तानी में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची थी. अब एक बार फिर तीसरे सीजन उन्होंने अब तक निराश ही किया है.
हार्दिक पंड्या के इस सीजन खुद के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 7 मैचों में उन्होंने 128 रन बनाए हैं, वहीं बतौर गेंदबाज उन्होंने सिर्फ 4 विकेट झटके हैं, अब अगर आईपीएल 2026 में वो मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ में नही पहुंचा सके, तो उनकी टीम को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है.



