CricketIndiaTrending

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पोस्ट से मचाई खलबली

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चूका है. आईपीएल 2026 का 58वां मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम के बीच खेला जाना है. मुंबई इंडियंस की टीम अब आईपीएल 2026 से बाहर हो चुकी है, लेकिन सम्मान बचाने के लिए ये टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ 14 मई को धर्मशाला में उतरने वाली है.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पोस्ट से मचाई खलबली
पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच से पहले हार्दिक पंड्या ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, पोस्ट से मचाई खलबली

मुंबई इंडियंस की टीम इस मैच के लिए धर्मशाला पहुंच चुकी है, लेकिन टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या टीम के साथ नही पहुंचे हैं. हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है.

Hardik Pandya पिछले 2 मैचों से हैं बाहर

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ सोमवार दोपहर हिमाचल के इस शहर में पहुंचे, लेकिन टीम के कप्तान शुरुआती बैच में नज़र नहीं आए. पीठ की ऐंठन के कारण पिछले दो मैच न खेल पाने वाले पंड्या का टीम के साथ न जाना इस बात का संकेत हो सकता है कि उन्हें मैदान से कुछ और समय दूर रहना पड़ सकता है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि मैच शुरू होने से पहले उनके टीम में शामिल होने के लिए अभी भी काफी समय है. पिचेल 2 मैचों में हार्दिक पंड्या की जगह सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करते नजर आए थे.

Hardik pandya practicing in the nets. He just put a stop on alll the rumours 🌚 pic.twitter.com/AjG8Fg9gW9

— Gagan Choudhary May 12, 2026

हार्दिक पंड्या ने पोस्ट से मचाई खलबली

हार्दिक पंड्या ने अभी कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस की टीम को अनफॉलो किया था, जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हुआ कि हार्दिक पंड्या अब अगले सीजन मुंबई इंडियंस का हिस्सा नही होंगे. हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने मुंबई इंडियंस को फॉलो कर लिया, लेकिन उन्होंने प्रमोशन से जुड़े कुछ वीडियो डिलीट कर दिया.

अब हार्दिक पंड्या 2 मैचों से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा नही हैं. वहीं पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए भी हार्दिक पंड्या टीम के साथ नही हैं, लेकिन उन्होंने पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है कि अभी वो कहा प्रैक्टिस कर रहे हैं.

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply