TrendingUttar Pradesh

Hardoi News : 20 मिनट तक तारों में झूलता रहा लाइनमैन! खौफनाक मंजर देख सहम गई भीड़, दांतों तले दबा ली उंगली

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई जिसे के साण्डी कस्बे में सोमवार सुबह बिजली का फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़े संविदा लाइनमैन के साथ बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने के बाद लाइनमैन तारों के बीच फंसकर करीब 20 मिनट तक हवा में झूलता रहा। यह नजारा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह कुछ लोगों ने सीढ़ी लगाकर उसे नीचे उतारा और सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

फाल्ट ठीक करते समय लगा करंट

साण्डी निवासी रामू पावर हाउस में संविदा लाइनमैन के रूप में काम करता है। सोमवार सुबह वह कस्बे में बिजली के पोल पर चढ़ कर लाइन सही कर रहा था, उसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया, बताते है कि रामू बिजली के तारों में ऐसा फंसा कि वह तकरीबन 20 मिनट तक हवा में झूलता रहा, उसे ऐसी हालत में देख कर वहां लगी भीड़ दांतों तले उंगली दबाने को मजबूर दी।

कोई उसे बचाने के लिए आगे आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था, भीड़ की वजह से उधर का रास्ता जाम हो गया, लेकिन उसी बीच कुछ लोग आगे आए और सीढ़ी लगा कर बेहोशी की हालत में तारों में फंसे लाइनमैन को बमुश्किल नीचे उतार कर उसे सीएचसी साण्डी पहुंचाया ,वहां उसका इलाज किया जा रहा है। डाक्टरों का कहना है कि उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

घर के इनवर्टर से करंट बैक होने की बात

इस बारे में जेई मुकेश गुप्ता ने बताया कि लोकल फाल्ट सही करने के दौरान किसी घर में लगे इनवर्टर का करंट बैक कर गया,उसी वजह से लाइनमैन को करंट लगा और वह तारों में उलझ गया। उन्होंने लाइनमैन की हालत में काफी बेहतर बताई है।

ः 

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply