TrendingUttar Pradesh

Sitapur News: सावन सोमवार पर सीतापुर में मातम, नैमिषारण्य और सूर्यकुंड में स्नान के दौरान डूबने से दो की मौत

सीतापुर। सावन के अंतिम सोमवार पर धार्मिक स्थलों पर उमड़ी आस्था के बीच दो अलगअलग हादसों में दो युवकों को जान से हाथ धोना पड़ा। नैमिषारण्य के देवदेवेश्वर गोमती घाट और लहरपुर तहसील क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सूर्यकुंड में स्नान के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना संदना क्षेत्र के ग्राम निबाह निवासी सोनू शुक्ला पुत्र सुशील कुमार शुक्ला सोमवार सुबह अपने साथियों के साथ नैमिषारण्य स्थित देवदेवेश्वर गोमती घाट पर स्नान करने पहुंचा था। सुबह करीब सात बजे स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सोनू को पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी नैमिषारण्य ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसडीएम मिश्रिख दीपक गुप्ता और थाना प्रभारी नवनीत मिश्रा भी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वहीं, दूसरी घटना लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के अकबरपुर स्थित सूर्यकुंड की है। शादीपुर निवासी 12 वर्षीय केशु पुत्र अनूप कुमार अवस्थी स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही गोताखोरों ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसका शव बरामद किया गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply