TrendingUttar Pradesh

​Hardoi Transfer : हरदोई में शिक्षा विभाग में फेरबदल, कई BEO के क्षेत्र बदले; संडीला में प्रियंका सिंह को मिली कमान

​Hardoi Transfer : हरदोई में शिक्षा विभाग में फेरबदल, कई BEO के क्षेत्र बदले; संडीला में प्रियंका सिंह को मिली कमान

हरदोई, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने शिक्षा व्यवस्था को सुद्ढ़ करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों के क्षेत्रों में बदलाव कर दिया, वहीं काफी समय से प्रतीक्षारत खंड शिक्षा अधिकारियों को खंड कार्यालयों का कार्यभार दिया गया।

बीएसए ने सपना रावत को नगर क्षेत्र का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया। सीमा गौतम को बेहंदर, राजेंद्र सिंह भरावन, प्रभाकर सिंह टड़ियावां, राकेश कुमार सिंह  बावन, डीएल राणा खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा के अलावा खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार देखेंगे।

कृष्ण कुमार त्रिपाठी कोथावां के अलावा कछौना का भी प्रभार देंखेंगे, वहीं अनिल कुमार झा को हरियावां के साथसाथ पिहानी का अतिरिक्त प्रभार, रतन लाल को शाहाबाद के अलावा टोडरपुर का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

प्रियंका सिंह को मिली संडीला की कमान

हाल ही में एक शिक्षिका की मृत्यु के प्रकरण में संडीला से हटाए गए ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की जगह पर अब प्रियंका सिंह संडीला की नई खंड शिक्षा अधिकारी बनाई गई हैं। बीएसए के इस फेरबदल के बाद जिले के विभिन्न खंड शिक्षा कार्यालयों में जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply