CrimeIndiaTrending

72 बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी का आरोपी हसन चिकना गिरफ्तार, साहिबगंज स्टेशन से बंगाल पुलिस ने दबोचा

72 बैंक लॉकर काटकर करोड़ों की चोरी का आरोपी हसन चिकना गिरफ्तार, साहिबगंज स्टेशन से बंगाल पुलिस ने दबोचा

झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र से जुड़े कुख्यात चोर गिरोह के सरगना हसन चिकना को पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर दिनाजपुर जिले की पुलिस ने उसे साहिबगंज के बरहरवा रेलवे स्टेशन से पकड़ा। इस कार्रवाई में स्थानीय जीआरपी की भी मदद ली गई।

बताया जा रहा है कि हसन चिकना की गिरफ्तारी के लिए पश्चिम बंगाल पुलिस की करीब दो दर्जन सदस्यीय टीम झारखंड पहुंची थी। पुलिस को उसके बरहरवा स्टेशन पहुंचने की पहले से जानकारी मिल गई थी। इसके बाद टीम ने सादे कपड़ों में स्टेशन पर निगरानी शुरू कर दी।

स्टेशन पर उतरते ही भागने लगा आरोपी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जैसे ही हसन चिकना रेलवे स्टेशन पर उतरा, उसे कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अंदेशा हो गया। इसके बाद वह वहां से तेजी से भागने लगा।

लेकिन स्टेशन पर पहले से तैनात पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पूछताछ और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पश्चिम बंगाल ले गई।

कुछ रिपोर्टों

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply