CrimeIndiaTrending

शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा यौन शोषण, बदनामी के डर से युवती ने उठाया खौफनाक कदम..

शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा यौन शोषण, बदनामी के डर से युवती ने उठाया खौफनाक कदम..

महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वरुड तालुका में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बदनामी और पिता के सम्मान को ठेस पहुंचने के डर से जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

Amravati Minor Suicide Case : महाराष्ट्र के अमरावती जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। वरुड तालुका में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बदनामी और पिता के सम्मान को ठेस पहुंचने के डर से जहर पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। बता दें कि यह दर्दनाक वाकया अमरावती के शेंदुरजनाघाट पुलिस स्टेशन क्षेत्र का है। आत्महत्या से पहले मृतका ने एक भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट लिखा है जिसके आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमी, उसके एक दोस्त और मृतका की ही दो सहेलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सुसाइड नोट के मुताबिक पीड़िता का पिछले 10 महीनों से एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म (शारीरिक शोषण) किया। पीड़िता ने खत में इस बात का भी गंभीर आरोप लगाया है कि इस पूरे कृत्य में मुख्य आरोपी की मदद उसकी दो सहेलियों ने भी की थी।

पिता की बदनामी नहीं सह सकती 

सुसाइड नोट में लड़की ने अपना गहरा दर्द बयां करते हुए लिखा- मैं अपने पिता पर कोई तनाव नहीं डाल सकती, समाज में बात फैलने पर पिता की बदनामी होगी। इसी गहरे मानसिक सदमे और लोकलाज के डर से उसने जहर पी लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल है। शेंदुरजनाघाट पुलिस ने मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply