बॉलीवुड की ‘मस्त मस्त गर्ल’ के नाम से मशहूर रवीना टंडन अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस का जन्म बॉलीवुड के एक जानेमाने फिल्म निर्माता और निर्देशक रवि टंडन के घर पर हुआ था। फिल्मी परिवार से होने के बावजूद उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। उन्होंने अक्षय कुमार, गोविंदा और सलमान खान जैसे कई स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्में भी दी। क्या आप जानते हैं कि रवीना टंडन की साल 1994 में बैकटूबैक 9 फिल्में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में कपिल शर्मा के शो में बताया था और खुलासा किया था कि उन्होंने इस फिल्मों की शूटिंग कैसे की थी।

रवीना टंडन ने कैसे की थी 9 फिल्मों की शूटिंग
रवीना टंडन ने अपने करियर के सबसे बेहतरीन दौर को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने 1994 में एक ही साल में नौ फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस ने अपने स्टारडम के पीक पर कई फिल्मों के लिए एक साथ शूटिंग की थी। कपिल शर्मा ने शो में सवाल किया था कि अक्षय कुमार को छोड़कर सभी स्टार्स साल में एकदो फिल्में करते हैं, लेकिन रवीना टंडन इकलौती एक्ट्रेस हैं, जिसकी 1994 में 9 फिल्में रिलीज हुई। क्या आप बता सकती हैं कि एक अकेले इंसान इतनी फिल्में कैसे कर सकता है? या फिर आपके कोई कजिन बहन ने किया है। कैसे इतनी फिल्मों की शूटिंग की? इस पर रवीना टंडन ने कहा:
‘हाउ इट हैपेंड? देखो उस समय ये मेथड एक्टिंग वगैरह थी नहीं, रोल तो एक ही था। रिच ब्रैट रिच फादर गरीब लड़के से प्यार… सॉरी। रिच गर्ल गरीब लड़के से प्यार तो रोल तो एक ही था, खाली कॉस्ट्यूम बदल जाता था एक्टिंग तो वही करनी थी नहीं पापा नहीं छोड़ दो इसे गोली मत मारो मैं इसी को प्यार करती हूं, मैं जा के झोपड़े में रह लूंगी।’
9 फिल्में देने वाली बॉलीवुड हीरोइन
1994 में रवीना टंडन की एक ही साल में 9 फिल्में रिलीज हुईं, जिसने बॉलीवुड सुपरस्टार के तौर पर उन्हें नई पहचान दिलाई। उन फिल्मों में से कुछ हिट, फ्लॉप और ब्लॉकबस्टर रही। रवीना टंडन की इन 9 फिल्मों के नाम ‘मोहरा’, ‘दिलवाले’, ‘इम्तिहान’, ‘लाडला’, ‘अंदाज अपना अपना’, ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘आतिश’, ‘इंसानियत’ और ‘जमाने से क्या डरना’ हैं।
ये भी पढे़ं



